फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main Result 2025: How to check JEE Main exam results after declaration? Know step-by-step process

JEE Main Result 2025: जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे देखें नतीजे? जानें आसान तरीका

Wed, 16 Apr 2025 12:04 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 16 Apr 2025 12:04 PM IST
सार

JEE Main Result 2025: जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जब रिजल्ट घोषित हो जाए तो उम्मीदवार जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर उसे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 2 से 9 अप्रैल 2025 के बीच देशभर के परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

विज्ञापन
JEE Main Result 2025: How to check JEE Main exam results after declaration? Know step-by-step process
JEE Main Result 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JEE Main Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी वक्त जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर सकती है। एनटीए द्वारा जारी किए गए 2025 के सूचना ब्रोशर के अनुसार, रिजल्ट 17 अप्रैल तक घोषित किया जाना संभावित है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज या कल रिजल्ट आ सकता है। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अपना परिणाम जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 से 9 अप्रैल के बीच हुई थी परीक्षा

जेईई मेन 2025 के सेशन 2 के पेपर 1 का आयोजन देशभर में 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को किया गया था। इस परीक्षा के लिए भारत के 285 शहरों और विदेश के 15 शहरों को मिलाकर कुल 531 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। 2 से 7 अप्रैल के बीच पेपर 1 दो शिफ्ट्स में आयोजित हुआ। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली। जबकि 8 अप्रैल को परीक्षा केवल एक शिफ्ट में, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कराई गई। इसके बाद, पेपर 2A और 2B की परीक्षा 9 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई, जो एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संपन्न हुई।
विज्ञापन
Trending Videos

जेईई मेन सेशन-2 के नतीजों से पहले आंसर-की को लेकर उठे सवाल

जेईई मेन सेशन 2 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के बीच प्रोविजनल आंसर-की को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एनटीए ने 10 अप्रैल 2025 को मॉडल आंसर-की जारी की थी, लेकिन इसके बाद कई छात्रों और शिक्षकों ने इसमें त्रुटियों का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लगभग 25 से 28 प्रतिशत प्रश्नों में गड़बड़ी है, जिससे छात्रों में भ्रम की स्थिति बन गई है।

एनटीए पहले ही 12 प्रश्नों को हटाकर सभी उम्मीदवारों को प्रत्येक के लिए 4 अंक दे चुकी है यानी कुल 48 अंक अतिरिक्त दिए गए हैं। अब अतिरिक्त 9 प्रश्नों को लेकर भी आपत्ति जताई जा रही है, जिससे माना जा रहा है कि कुल 21 प्रश्न हटाए जा सकते हैं। चूंकि परीक्षा में कुल 90 प्रश्न होते हैं, जिनमें से 75 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होता है, ऐसे में यदि 21 प्रश्नों के लिए सभी को अंक दे दिए जाते हैं, तो यह परीक्षा की प्रतिस्पर्धात्मकता को प्रभावित कर सकता है।

अनंतिम कुंजी पर भरोसा न करें: एनटीए

एनटीए ने स्पष्ट किया कि उत्तर कुंजी से संबंधित सभी चुनौतियों की गंभीरता से जांच की जाती है और उत्तर कुंजी चुनौती प्रक्रिया का उद्देश्य विसंगतियों को दूर करना और मूल्यांकन प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखना है।



परीक्षण एजेंसी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में उपलब्ध उत्तर कुंजी केवल अनंतिम हैं, अंतिम उत्तर कुंजी अभी तक प्रकाशित नहीं हुई हैं। अंतिम अंकों की गणना केवल जेईई मेन अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

JEE Main Result 2025: कैसे चेक करें?

  • जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "JEE Main Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद "Submit" पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed