फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEE Main Result 2020 : आज जारी होगा रिजल्ट, 6.35 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

Fri, 11 Sep 2020 03:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 11 Sep 2020 03:52 PM IST
खास बातें

इस साल 1 सितंबर से लेकर 6 सितंबर तक जेईई मेन परीक्षा हुई थी। 80 से 85 फीसदी छात्रों ने परीक्षा दी थी। जेईई मेन परीक्षा के लिए 8.58 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 6.35 लाख छात्रों ने वैश्विक कोरोना महामारी के बीच परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
jee mains result 2020 live updates news in hindi: nta wil declare Joint Entrance Examination result at jeemain.nta.nic.in
जेईई मुख्य परीक्षा 2020 के नतीजे - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

03:45 PM, 11-Sep-2020
5 बजे तक आ सकते हैं परिणाम 
एनटीए आज शाम पांच बजे तक परिणामों की घोषणा कर देगी। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
02:21 PM, 11-Sep-2020
ये है सीट एलोकेशन प्रक्रिया - 
जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद JoSAA देश के 100 संस्थानों (23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 25 आईआईआईटी और 28 अन्य जीएफटीआई संस्थान) में संयुक्त सीट आवंटन की प्रक्रिया आयोजित करती है। जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड परीक्षा से जुड़े इंस्टीट्यूट्स में दाखिला सिंगल काउंसलिंग प्लेटफॉर्म के जरिए होता है। 
विज्ञापन
01:54 PM, 11-Sep-2020

JEE Main 2020 Result के बाद क्या होता है ?
JEE Main 2020 Result  आने के बाद सफल हुए उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हो जाएंगे। बता दें कि जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानि 12 सितंबर,2020 से शुरू हो जाएगी। 

01:44 PM, 11-Sep-2020
NTA JEE Main Result 2020 स्मार्टफोन के जरिए ऐसे देखें:
  • सबसे पहले अपने फोन में गूगल क्रोम व दूसरा कोई ब्राउजर खोलें।
  • इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां आपको होम पेज पर ही JEE Main Result 2020 का लिंक मिलेगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद आप अपना विवरण डालें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
01:25 PM, 11-Sep-2020
08 सितंबर को जारी हुई थी आंसर-की 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2020 परीक्षा की 'आंसर की' 08 सितंबर, 2020 को जारी कर दी थी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को 10 सितंबर,2020 तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
12:54 PM, 11-Sep-2020
साल 2019 के आंकड़े - 
  • जनरल कैटेगरी की कट-ऑफ - 89.75 प्रतिशत 
  • ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) - 74.31 प्रतिशत 
  • एससी कैटेगरी की कट-ऑफ - 54.01 प्रतिशत 
  • एसटी कैटेगरी की कट-ऑफ - 44.32 प्रतिशत 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:35 PM, 11-Sep-2020
कट-ऑफ से कैसे तय होता है एडमिशन?
देश के IIT, NIT या निजी इंजीनियरींग और आर्किटेक्चर के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए एक उम्मीदवार को क्वालिफाइंग अंक लाने होते हैं। इसके बाद प्रत्येक श्रेणी, शाखा, संस्थान के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी होती है। इसी के अनुसार इन संस्थानों में दाखिला मिलता है। रिजल्ट आने के बाद या काउंसलिंग के बाद एनटीए की तरफ से ऑनलाइन कटऑफ जारी होती है।  कटऑफ मैच करने वाले उम्मीदवार अगले लेवल यानी जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई करते हैं। 

ये भी पढ़ें : NTA JEE Main Result 2020: 5 आसान चरणों में  मोबाइल से ऐसे देखें अपना रिजल्ट
 
12:17 PM, 11-Sep-2020
तो इन पैरामीटर्स पर तय होती है कट-ऑफ ?
  • परीक्षा में कितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया। 
  • पेपर में पूछे गए प्रश्नों की संख्या। 
  • प्रश्न - पत्र का कठिनाई स्तर।
  • परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन कैसा रहा।
  • बीते सालों के कट-ऑफ।
12:02 PM, 11-Sep-2020
क्या होती है कट-ऑफ ?
क्वालीफाइंग जेईई मेन कटऑफ 2020 वह न्यूनतम स्कोर है जो उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड में शामिल होने की पात्रता पाने के लिए आवश्यक है। आईआईटी व इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए कटऑफ ब्रांच और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होती है। इसमें प्रवेश के लिए वांछित न्यूनतम रैंक की सूची दी जाएगी। उदाहरण के लिए जेईई मेन 2020 के उम्मीदवार यदि किसी इंस्टीट्यूट की कटऑफ हासिल नहीं कर पाते तो उस संस्थान में उनके एडमिशन की  संभावना बहुत कम हो जाती है। 
11:59 AM, 11-Sep-2020
ऐसे तय होती है रैंकिंग
जेईई मेन रिजल्ट और रैंक तय करने के लिए मार्क्स नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को अपनाया जाता है। पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर ही छात्रों की रैंक तय होगी।  पर्सेंटाइल स्कोर में छात्रों का प्रदर्शन देखा जाता है, जो परीक्षा में बैठे थे। इसमें प्रत्येक सेशन के परीक्षार्थियों का स्कोर 100 से 0 के स्केल की रेंज में बदला जाता है। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed