{"_id":"5f594fcc4dde65077723ce96","slug":"jee-main-exam-will-hold-again-this-month-for-corona-infected-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों के लिए जेईई-मेन परीक्षा दोबारा इसी महीने","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों के लिए जेईई-मेन परीक्षा दोबारा इसी महीने
Thu, 10 Sep 2020 03:29 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 10 Sep 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
jee exam
- फोटो : राजेश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 संक्रमण के चलते जो छात्र जेईई-मेन नहीं दे सके हैं उन्हें परीक्षा देने का एक और मौका मिलेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) सितंबर में ही परीक्षा करवाएगी। हालांकि इसमें वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जो एक से छह सितंबर के बीच कोरोना संक्रमित थे।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जेईई मेन का आयोजन 15 दिन के अंदर दोबारा करवाने की घोषणा जल्द ही होगी। छात्रों को पुराने आवेदन पत्र में सुधार का मौका मिलेगा। इसी आवेदन पत्र में उन्हें कोविड-19 संक्रमण का सर्टिफिकेट अपलोड करना हेगा।
विज्ञापन
यह सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त लैब या अस्पताल से जारी होना चाहिए। इसके अलावा अन्य किसी कारण से जेईई-मेन न दे सके छात्रों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
नीट दोबारा करवाने पर फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय करेगा
अधिकारी के मुताबिक, मेडिकल के स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए नीट 13 सितंबर के बाद कब दोबारा होगा इसका फैसला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को लेना है। दरअसल, पिछले हफ्ते एनटीए ने मंत्रालय को इस संबंध में पत्र लिखा था।
विज्ञापन
हालांकि नीट में भी जेईई-मेन की तर्ज पर 13 सितंबर से पहले कोविड-19 संक्रमित होने वाले छात्रों को ही राहत मिलेगी।
कमेंट
कमेंट X