फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE-Main exam of january be postponed Engineering aspirants demand clash dates with board exams

JEE Main 2023: जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा स्थगित करने की मांग, बोर्ड परीक्षा तिथियों से टकराव की बात

Mon, 19 Dec 2022 10:48 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 19 Dec 2022 10:48 AM IST
सार

JEE Main 2023: शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए जेईई मेन 2023 जनवरी सत्र की परीक्षा तिथियों को स्थगित करने की उम्मीदवारों ने मांग उठाई है।

विज्ञापन
JEE-Main exam of january be postponed Engineering aspirants demand clash dates with board exams
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2023: शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए जेईई मेन 2023 की परीक्षा अधिसूचना जारी हो गई है। जेईई मेन 2023 परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी को आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2023 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र जनवरी 2023 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2023 में आयोजित किया जाएगा। इस साल भी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंपी गई है।

विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम को लेकर उम्मीदवार नाराज हैं। इंजीनियरिंग के बहुत से उम्मीदवार मांग कर रहे हैं कि जनवरी में होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2023) के पहले सत्र को स्थगित कर दिया जाए। क्योंकि महत्वपूर्ण परीक्षा बोर्ड परीक्षा से ठीक एक पंद्रह दिन पहले आयोजित की जानी है। यह प्रैक्टिकल परीक्षाओं से भी टकरा सकती है। बता दें कि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का पहला सत्र गणतंत्र दिवस को छोड़कर 24 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक निर्धारित है।

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं से हो सकता है टकराव

इस बीच कक्षा 12 सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी 15 फरवरी, 2023 से आयोजित हो सकती हैं। जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी में आयोजित की जाएंगी। सोशल मीडिया पर हैशटैग "postponeJEEMains" ट्रेंड कर रहा है, जिसमें उम्मीदवार शिक्षा मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को टैग कर अपनी मांगों को उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों कर परीक्षा स्थगित करने की मांग

जेईई-मेन की एक आवेदक रितु ने बताया कि इंजीनियर बनना लाखों छात्रों का सपना है और इस परीक्षा से उनके माता-पिता और शिक्षकों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। लेकिन समय से पहले तारीखों की घोषणा के कारण, वे अपने सपनों को छोड़ने लगे हैं।  एक सोशल मीडिया यूजर सरफराज ने ट्वीट किया, "हमें जेईई मेन्स में उचित मौका नहीं देना बहुत बड़ा अन्याय होगा। इसलिए जब जेईई जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की बात आती है तो कृपया निष्पक्षता लाए। इंजीनियरिंग के छात्र आदित्य झा ने कहा असम बोर्ड के प्रैक्टिकल 25 जनवरी से, बिहार बोर्ड के प्रैक्टिकल 10 जनवरी से, तेलंगाना बोर्ड के प्रैक्टिकल 20 जनवरी से और इस बीच जेईई मेन 24-31 जनवरी से यह सही नहीं है।

वकील और इंडिया वाइड पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अनुभा सहाय ने कहा, 'छात्र तनाव में हैं और यह गंभीर है। अभी दो दिन पहले कोचिंग हब कोटा में तनाव के कारण तीन छात्रों ने आत्महत्या कर ली थी। सहाय ने कहा, "कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) शेड्यूल हाल ही में जारी किया गया था और परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी। फिर जेईई के लिए ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता? सभी प्रवेश परीक्षाओं में एकरूपता होनी चाहिए।" जेईई-मेन का दूसरा संस्करण 6, 8, 10-12 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने वाला है।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed