फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   jee main cut off 2020 released at jeemain.nta.nic.in get full information here

JEE Main Cutoff 2020 : क्या है जेईई मेन 2020 की कटऑफ, जानें आंकड़ें

Sat, 12 Sep 2020 01:22 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 12 Sep 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
jee main cut off 2020 released at  jeemain.nta.nic.in get full information here
सांकेतिक तस्वीर

JEE MAIN CUT OFF 2020-  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2020 परिणाम के साथ-साथ जेईई मेन 2020 की कटऑफ भी ऑनलाइन मोड में जारी कर दी है। आपको बता दें कि एनटीए ने अनारक्षित वर्ग के लिए जेईई मेन कटऑफ 2020 को बढ़ा दिया है लेकिन अन्य सभी वर्गों के लिए जेईई कटऑफ 2019 की तुलना में कम रही है। जेईई मेन कटऑफ 2020 के बारे में और अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें।

विज्ञापन

 
क्या होती है JEE MAIN CUT OFF?
जेईई मेन कटऑफ दो प्रकार की होती है - क्वालिफाइंग और एडमिशन। क्वालीफाइंग जेईई मेन कटऑफ 2020 वह न्यूनतम स्कोर है जो उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड में शामिल होने की पात्रता पाने के लिए आवश्यक है। आईआईटी व इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए कटऑफ ब्रांच और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होती है। इसमें प्रवेश के लिए वांछित न्यूनतम रैंक की सूची दी जाएगी। उदाहरण के लिए जेईई मेन 2020 के उम्मीदवार यदि किसी इंस्टीट्यूट की कटऑफ हासिल नहीं कर पाते तो उस संस्थान में उनके एडमिशन की  संभावना बहुत कम हो जाती है। 

विज्ञापन

तो इन पैरामीटर्स पर तय होती है कट-ऑफ ?

  • परीक्षा में कितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया। 
  • पेपर में पूछे गए प्रश्नों की संख्या। 
  • प्रश्न - पत्र का कठिनाई स्तर।
  • परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन कैसा रहा।
  • बीते सालों के कट-ऑफ।

ये है सीट एलोकेशन प्रक्रिया - जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद JoSAA देश के 100 संस्थानों (23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 25 आईआईआईटी और 28 अन्य जीएफटीआई संस्थान) में संयुक्त सीट आवंटन की प्रक्रिया आयोजित करती है। जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड परीक्षा से जुड़े इंस्टीट्यूट्स में दाखिला सिंगल काउंसलिंग प्लेटफॉर्म के जरिए होता है।

JEE MAIN CUT OFF 2020-
 

Category

Cutoff

कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल)

90.3765335

जनरल-ईडब्ल्यूएस

70.2435518

अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल

72.8887969

अनुसूचित जाति (एससी)

50.1760245

अनुसूचित जनजाति (एसटी)

39.0696101

पीडब्ल्यूडी

0.0618524

विज्ञापन

साल 2019 के आंकड़े - 
  • जनरल कैटेगरी की कट-ऑफ - 89.75 प्रतिशत 
  • ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) - 74.31 प्रतिशत 
  • एससी कैटेगरी की कट-ऑफ - 54.01 प्रतिशत 
  • एसटी कैटेगरी की कट-ऑफ - 44.32 प्रतिशत
ये भी पढ़ें : NEET 2020: 13 सितंबर को है परीक्षा, जानिए ड्रेस कोड और अहम दिशा-निर्देश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed