फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main Application Form 2022 Last Date Apply Online Now at jeemain.nta.nic.in

JEE Main 2022: जेईई मेन 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Tue, 05 Apr 2022 10:55 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 10:55 AM IST
सार

JEE Main 2022: बता दें कि JEE Main नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली देश की सबसे बड़ी परीक्षा है। 

विज्ञापन
JEE Main Application Form 2022 Last Date Apply Online Now at jeemain.nta.nic.in
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2022: देश के लाखों छात्रों के लिए जरूरी खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी JEE Main 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज मंगलवार, 5 अप्रैल, 2022 को है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इससे पहले एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च निर्धारित की थी। हालांकि, बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया था। बता दें कि  JEE Main नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली देश की सबसे बड़ी परीक्षा है। 

विज्ञापन

JEE Main 2022: इन तारीखों को होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा अप्रैल व मई के महीने में होगी। जेईई का पहला अटेम्प्ट 21 अप्रैल से चार मई के मध्य प्रस्तावित है। इस दौरान जेईई मेन परीक्षा 21 अप्रैल, 24 अप्रैल, 25 अप्रैल, 29 अप्रैल, एक और चार मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पूरा कर के जल्द से जल्द तैयारी शुरू कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main 2022: कैसे करें अपना आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पंजीयन के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब मांगी गई जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

4. अब आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।

5. अब मांगे जा रहे जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।

6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 

विज्ञापन

JEE Main 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
एनटीए की ओर से जेईई मेन परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एजेंसी अप्रैल महीने के दूसरे हफ्ते तक परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर सकती है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। छात्र किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed