फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main and UPSC NDA/NA I exam correction window Opens by NTA know all details

JEE & UPSC Exam 2020: एनटीए ने आवेदन पत्र में सुधार के लिए खोली विंडो, यहां है लिंक

Sat, 25 Jul 2020 05:16 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 25 Jul 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
JEE Main and UPSC NDA/NA I exam correction window Opens by NTA know all details
JEE & UPSC Exam 2020

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए (NTA - National Testing Agency) ने जेईई मेन और यूपीएससी एनडीए / एनए I परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो खोल दी है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2020 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सुधार कर सकते हैं। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in है। इसके अलावा छात्रों को वेबसाइट का ऑफिशियल लिंक आगे इस खबर में दिया जा रहा है। उस पर क्लिक करके आप सीधे एनटीए पेज पर पहुंचे जाएंगे। वहां आपको होमपेज पर ही नोटिस और सुधार विंडो से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें और जरूरत पढ़ने पर सुधार करें।

विज्ञापन


इस सुधार प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवारों को अपने आवेदनों में यह स्पष्ट करने का अवसर मिलेगा कि वे जेईई और यूपीएससी एनडीए, इन दोनों परीक्षाओं के लिए उपस्थित हो रहे हैं या नहीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas 2020: सरकार ने की छात्रों के लिए ऑनलाइन क्विज की घोषणा, ऐसे बनें हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार इन दोनों परीक्षाओं में उपस्थित हो रहे हैं और अगर उनकी दोनों परीक्षाओं की तिथि टकरा रही हैं तो उन्हें परीक्षाओं की तिथि के क्लैश होने की जानकारी देनी होगी। इसके लिए उन्हें वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। बता दें कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर 2020 तक NTA द्वारा आयोजित की जाएगी, और UPSC NDA & NA I 2020 परीक्षा भी 6 सितंबर, 2020 को आयोजित की जाएगी। यह दूसरी बार है जब एजेंसी ने सुधार के लिए विंडो खोली है। ध्यान दें कि इससे पहले भी विंडो 4 जुलाई से 20 जुलाई, 2020 तक खोली गई थी। आवेदन पत्र में कोई बदलाव फैक्स या एप्लिकेशन के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- यहां जानें UPSC परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता, सिलेबस और पैटर्न की भी लें जानकारी

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed