{"_id":"61236b7a8ebc3e7a1604b56a","slug":"jee-main-admit-card-released-for-last-session-exam-download-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Main 2021: आखिरी चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main 2021: आखिरी चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Mon, 23 Aug 2021 03:33 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 23 Aug 2021 03:33 PM IST
सार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन की आखिरी चरण की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
जेईई मेन 2021
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन की आखिरी चरण की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के उम्मीदवार छात्र जेईई मेन 2021 के अंतिम सत्र के लिए एडमिट कार्ड एनटीए की वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सीधा लिंक भी यहां दिया गया है।
विज्ञापन
जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस सीधे लिंक पर क्लिक करें। उल्लेखनीय है कि जेईई मेन 2021 चौथे एवं आखिरी चरण की परीक्षाएं 26 अगस्त से 02 सितंबर, 2021 तक आयोजित की जाएंगी। एनटीए ने सूचना बुलेटिन के माध्यम से जारी दिशा-निर्देशों में कहा कि उम्मीदवारों को एनटीए जेईई की वेबसाइट https://jeemain.nta.nic से अंडरटेकिंग के साथ सत्र -4 (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) - 2021 के अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
यदि किसी उम्मीदवार को जेईई (मेन) - 2021 सत्र - 4 के लिए एक अंडरटेकिंग के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है। परीक्षण एजेंसी ने उम्मीदवारों को व्यक्तिगत तौर पर सूचित कर दिया है।
7.32 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने कराया पंजीकरण
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, जेईई मेन 2021 के इस सत्र के लिए 7.32 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा भारत के बाहर 12 शहरों- बहरीन, कोलंबो, दोहा, दुबई, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर और कुवैत समेत 334 शहरों में आयोजित की जा रही है।
जेईई मेन एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
- प्रवेश पत्र पर दिया विवरण पढ़ लें।
- जेईई मुख्य प्रवेश पत्र प्राप्त करें।
- प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X