{"_id":"62a4711d17aac835121332e8","slug":"jee-main-admit-card-2022-session-1-expected-anytime-at-jeemain-nta-nic-in-check-details-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEE Main Admit Card: जल्द जारी होंगे जेईई मेन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main Admit Card: जल्द जारी होंगे जेईई मेन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे
Sun, 12 Jun 2022 09:51 AM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:51 AM IST
सार
JEE Main Admit Card: एनटीए की ओर से इस साल जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा का आयोजन 20 जून, 2022 से लेकर 29 जून, 2022 तक किया जा रहा है। बता दें कि परीक्षे के लिए 09 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
जेईई मेन 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी JEE Main 2022 के लिए प्रवेश पत्र अब कभी भी जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में एनटीए की ओर से प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यन से जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन छात्रों ने JEE Main 2022 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि जानकारी का प्रयोग कर के पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन
JEE Main Admit Card: कब होगी परीक्षा?
एनटीए की ओर से इस साल जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा का आयोजन 20 जून, 2022 से लेकर 29 जून, 2022 तक किया जा रहा है। बता दें कि परीक्षे के लिए 09 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस बार जेईई मेन परीक्षा देश भर के 501 शहरों और 25 विदेशी केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा सभी कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जाएगी। बता दें कि जेईई मेन देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है।

JEE Main Admit Card: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
एनटीए की ओर से प्रवेश पत्र को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसलिए प्रवेश पत्र अब किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रवेश पत्र रविवार 12 जून, 2022 को भी जारी हो सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर से डाउनलोड कर सकेंगे।

इन बातों का रखें ध्यान
- उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
- बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
- अपने साथ एक वैध फोटो आईडी भी लेकर आएं।
- कोरोना गाइडजलाइन का पालन करें।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे-:
उम्मीदवार नीचे दिए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे-:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगा जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X