फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2025 Result: BArch and BPlanning Results Declared, Four Boys and One Girl Score 100 Percentile

JEE Main Paper 2 Result: जेईई मेन पेपर-2 का परिणाम घोषित, पांच अभ्यर्थियों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल स्कोर

Fri, 23 May 2025 03:16 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 23 May 2025 03:16 PM IST
सार

JEE Main 2025 Paper 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 के पेपर 2 (बीआर्क और बीप्लानिंग) का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब जेईई मेन 2025 पेपर 2 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
JEE Main 2025 Result: BArch and BPlanning Results Declared, Four Boys and One Girl Score 100 Percentile
JEE Main 2025 Paper 2 Result - फोटो : Freepik

विस्तार

JEE Main 2025 Paper 2 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 23 मई 2025 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा सत्र-2 (JEE Main) पेपर 2 (बी. आर्क/बी. प्लानिंग) का परिणाम जारी कर दिया है।  जेईई मेन 2025 पेपर 2 परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सक्रिय कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 2 की परीक्षा दी थी, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


 उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- जेईई मेन 2025 आवेदन संख्या और पंजीकरण के दौरान बनाए गए पासवर्ड का उपयोग करके जेईई मेन 2025 सत्र-2 पेपर 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस बार बीआर्क और बीप्लानिंग परीक्षा में चार पुरुष और एक महिला उम्मीदवार ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर टॉप किया है।

JEE Main 2025 Paper 2: पेपर 2A (बीआर्क) टॉपर्स

क्रमांक लिंग आवेदन संख्या अभ्यर्थी का नाम राज्य NTA स्कोर
1 पुरुष 250310121589 प्रथम अल्पेश प्रजापति कर्नाटक 100
2 पुरुष 250310500403 पतने नील संदेश महाराष्ट्र 100

JEE Main 2025 Paper 2: पेपर 2B (बी.प्लानिंग) टॉपर्स

क्रमांक लिंग आवेदन संख्या अभ्यर्थी का नाम राज्य NTA स्कोर
1 पुरुष 250310187390 गौतम कन्नापिरन तमिलनाडु 100
2 पुरुष 250310289416 तरुण रावत उत्तराखंड 100
3 महिला 250310454519 सुनिधि सिंह मध्य प्रदेश 100

9 अप्रैल को हुई थी परीक्षा

बीआर्क और बीप्लानिंग के लिए जेईई मेन 2025 पेपर-2 9 अप्रैल को एक शिफ्ट में आयोजित किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। जेईई मेन 2025 पेपर 2 ने 22 मई को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की और 4 प्रश्न हटा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

छात्र जेईई मेन 2025 सत्र- 2 पेपर- 2 का स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 2 स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • जेईई मेन पेपर 2 स्कोर कार्ड 2025 प्रदर्शित किया जाएगा।
  • आगे की आवश्यकता के लिए जेईई मेन पेपर 2 का परिणाम डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed