फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2024 Session 2 correction window opens today at jeemain.nta.ac.in, list of changes allowed

JEE Main 2024: दूसरे सत्र के जेईई मेन आवेदन पत्र में आज से करें सुधार; सिर्फ इन विवरणों में है बदलाव की अनुमति

Wed, 06 Mar 2024 02:01 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 06 Mar 2024 02:01 PM IST
सार

JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सत्र 2 के लिए जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आज से अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। संशोधन विंडो 07 मार्च तक खुला है। उम्मीदवार नीचे बताए विवरणों में सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन
JEE Main 2024 Session 2 correction window opens today at jeemain.nta.ac.in, list of changes allowed
jee main 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज, जेईई मेन दूसरे सत्र के आवेदन पत्र में सुधार के लिए संशोधन विंडो उपलब्ध कराने वाली है। जिन भी उम्मीदवार ने जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए पंजीकरण किया था, वे आज से अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार, जिनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि रह गई थी, वे आज से आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर उसमें सुधार कर सकते हैं। गौरतलब है कि संशोधन विंडो के दौरान निर्धारित विवरणों में ही बदलाव किया जा सकेगा।

विज्ञापन

इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव

जेईई मेन्स 2024 सत्र 2 सुधार विंडो सुविधा 06 मार्च 2024 से लेकर 07 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार इस दौरान नीचे लिखे विवरणों में बदलाव कर सकते हैं:

  • माता और पिता का नाम
  • श्रेणी या उपश्रेणी
  • परीक्षा शहर
  • भाषा का माध्यम
  • शैक्षणिक योग्यता
  • कोर्स

हालांकि, उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल पते, स्थायी और पत्राचार पते में बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संशोधन के बाद अच्छे से करें चेक

आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन पत्र को संशोधित करने के बाद को अच्छी तरह से पढ़ जरूर लें। एक बार किए गए और सफलतापूर्वक सबमिट किए गए परिवर्तनों को आगे बदला या संपादित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा तिथि

उम्मीदवार ध्यान दें कि जेईई मेन्स 2024 सत्र 2 की परीक्षा पेपर 01 और 02 के लिए 01 अप्रैल, 2024 से 05 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार जेईई मेन की परीक्षा पास कर लेंगे उन्हें इंजीनियरिंग में प्रवेश पाने के लिए जेईई एडवांस में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

ऐसे करें संशोधन

  • सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • फिर होमपेज पर जेईई मेन2024 करेक्शन विंडो लिंक का चयन करें।
  • एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
  • गलतियों से बचने के लिए आवेदन पत्र को अच्छी तरह से पढ़ लें। 
  • फिर आवेदन पत्र सबमिट करें और डाउनलोड करें।
  • उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और हार्ड कॉपी अपने पास रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed