JEE Main 2023 Correction: जेईई मेन अप्रैल सत्र के आवेदन फॉर्म में बदलाव करने का आज आखिरी दिन, ऐसे करें सुधार
JEE Main 2023 April Session : इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 के दूसरे चरण यानी अप्रैल सत्र के लिए आवेदन पंजीकरण में बदलाव करने का आज आखिरी दिन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2023 Session 2 Application Correction Window: इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 के दूसरे चरण यानी अप्रैल सत्र के लिए पंजीकरण फॉर्म में सुधार और बदलाव करने की आज यानी 14 मार्च 2023 आखिरी तारीख है। जो उम्मीदवार जेईई मेन 2023 के दूसरे चरण के आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे संशोधित कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सत्र 2 परीक्षा के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) 2023 के आवेदन फॉर्म में बदलाव और सुधार की सुविधा दी है। यह सुविधा 12 मार्च से जारी है। जेईई मेन आवेदन फॉर्म भरने वाले बीटेक, बीई और बीएआरच के उम्मीदवार अब जेईई आवेदन फॉर्म में अपना विवरण आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन बदल सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आज रात 9 बजे तक का ही समय है।
जेईई मेन 2023 परीक्षा तिथि
जेईई मेन 2023 सत्र 2 06, 07, 08, 09, 10, 11 और 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन 2023 सत्र 2 आवेदन प्रक्रिया में जेईई मेन पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क का भुगतान शामिल है। उम्मीदवार 12 मार्च की रात 11:50 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। एनटीए के अनुसार, अतिरिक्त जेईई मेन 2023 आवेदन शुल्क, यदि लागू हो, का भुगतान कल यानी 14 मार्च रात 11:50 बजे तक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा
ऐसे करें सुधार
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- 'जेईई (मुख्य) 2023 सत्र 2 आवेदन' लिंक पर क्लिक करें।
- अगली विंडो पर जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर, जेईई मेन पासवर्ड डालकर साइन इन करें।
- जेईई मेन 2023 आवेदन फॉर्म में बदलाव करें और सबमिट करें।
बता दें कि जेईई मेन सत्र 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने का कार्यक्रम अभी एनटीए द्वारा घोषित नहीं किया गया है। जेईई मेन 2023 दो पालियों में होगी।
कमेंट
कमेंट X