JEE Main 2023: अब तक 6.70 लाख छात्रों ने किया आवेदन, जनवरी सत्र में आठ लाख विद्यार्थी हो सकते हैं शामिल
JEE Main 2023 Session 1: जेईई मेन जनवरी आवेदन में अंतिम छह दिन शेष हैं, अब तक छह लाख 70 हजार से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2023 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2023 Session 1 Application Last Date Near: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन की आवेदन प्रक्रिया जारी है। जेईई मेन पहले चरण की परीक्षा 24 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 के मध्य प्रस्तावित है। अब तक छह लाख 70 हजार से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2023 है।
जेईई मेन जनवरी आवेदन में अंतिम छह दिन शेष हैं, यदि प्रत्येक दिन गत कुछ दिनों को देखते हुए औसतन 15 से 20 हजार विद्यार्थी रोज नए आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में जेईई मेन जनवरी परीक्षा के लिए करीब आठ लाख विद्यार्थियों के पंजीकरण की संभावना है। गत वर्ष भी पहले सेशन के लिए आठ लाख 72 हजार विद्यार्थियों ने किया था।
अप्रैल सत्र की परीक्षा के लिए फरवरी में शुरू होंगे आवेदन
वहीं, दूसरे चरण यानी अप्रैल सत्र की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पुनः फरवरी माह में आवेदन करना होगा। इस वर्ष एक बार आवेदन करने के बाद उसमें कोई बदलाव संभव नहीं हो सकेगा, ऐसे में विद्यार्थी नियमों को ध्यान में रखते हुए आवेदन करें। दूसरी ओर से अभी तक बोर्ड पात्रता को लेकर विद्यार्थियों में असमंजस बरकरार है। एनटीए ने परीक्षा के आयोजक होने की बात कहकर मामला बदलाव या राहत संबंधी मामला जेईई अपेक्स बोर्ड पर छोड़ दिया है। इसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी ऐसे हैं जिनकी 12वीं बोर्ड में प्राप्तांक 75 प्रतिशत से कम है और आवेदन करने में अभी भी बोर्ड पात्रता के संबंध में स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं।
पात्रता को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में दी गई है चुनौती
इसके अलावा, कुछ विद्यार्थियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में आईआईटी, एनआईटी में 75 प्रतिशत प्रवेश बोर्ड पात्रता को चुनौती दी हुई है। यहां मामले की सुनवाई 10 जनवरी को होनी है। ऐसे में कई विद्यार्थी आवेदन करने में देरी कर रहे हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि 75 प्रतिशत बोर्ड पात्रता आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए है। बोर्ड पात्रता जेईई मेन परीक्षा में शामिल के लिए बाध्यता नहीं है। इसलिए, विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन जरूर करें, क्योंकि जेईई मेन एवं एडवांस्ड के आधार पर कई शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थान ऐसे हैं जहां पर 75 प्रतिशत की बोर्ड पात्रता नहीं है एवं उनमें प्रवेश जेईई मेन एवं एडवांस्ड की रैंक के आधार पर ही दिया जाता है।
कमेंट
कमेंट X