फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   jee main 2023 registration last date soon know how to apply online at jeemain.nta.nic.in

JEE Main 2023: जेईई मेन अप्रैल सत्र के रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट नजदीक, यह है आवेदन का तरीका

Mon, 06 Mar 2023 03:23 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 06 Mar 2023 03:23 PM IST
सार

JEE Main 2023 April Session Registration: इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 के दूसरे चरण यानी अप्रैल सत्र के लिए आवेदन पंजीकरण की आखिरी तारीख नजदीक है।

विज्ञापन
jee main 2023 registration last date soon know how to apply online at jeemain.nta.nic.in
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2023 Session 2 Registration End Soon: इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 के दूसरे चरण यानी अप्रैल सत्र के लिए आवेदन पंजीकरण करने की आखिरी तारीख नजदीक है। जो उम्मीदवार जेईई मेन 2023 के दूसरे चरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने 15 फरवरी, 2023 को जेईई मेन 2023 के दूसरे चरण का पंजीकरण शुरू किया। एनटीए ने आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में हुई देरी के कारण अप्रैल सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा कर 12 मार्च 2023 तक कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई मेन 2023 परीक्षा तिथि

जेईई मेन 2023 सत्र 2  06, 07, 08, 09, 10, 11 और 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन 2023 सत्र 2 आवेदन प्रक्रिया में जेईई मेन पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क का भुगतान शामिल है। उम्मीदवार 12 मार्च की रात 11:50 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन

JEE Main 2023 Session 2 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • जेईई मेन 2023 सत्र 2 पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण पूरा करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • पंजीकरण के बाद, लॉग इन क्रेडेंशियल पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे।
  • आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब, आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
  • विनिर्देश के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन मोड में जेईई मेन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सत्र 2 के लिए जेईई मेन आवेदन पत्र 2023 जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed