फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2023 Number of unique candidates crossed 11 lakh know about full details

JEE Main 2023: यूनिक कैंडिडेट की संख्या 11 लाख पार, एक लाख 95 हजार से अधिक नए आवेदन

Thu, 09 Mar 2023 01:12 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 09 Mar 2023 01:12 PM IST
सार

JEE Main 2023: देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में यूनिक कैंडिडेट की संख्या 11 लाख को पार कर चुकी है। 

विज्ञापन
JEE Main 2023 Number of unique candidates crossed 11 lakh know about full details
JEE Main 2023 - फोटो : NTA

विस्तार

JEE Main 2023 Unique Candidates Number: देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया जारी है। अप्रैल परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से प्रारम्भ हुई थी। ऐसे में करीब 9 हजार ऐसे स्टूडेंट्स रोज आवेदन कर रहे है , जिन्होंने पहले जेईई मेन जनवरी परीक्षा नहीं दी और सीधे ही अप्रैल परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं। अब तक 1 लाख 95 हजार से अधिक नए स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च तक है।

विज्ञापन

यूनिक कैंडिडेट की संख्या 11 लाख पार 

करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन अप्रैल परीक्षा के लिए पूर्व में 9 लाख 6 हजार स्टूडेंट्स जनवरी परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके थे। साथ ही अभी तक 1 लाख 95 हजार से अधिक नए स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं। ऐसे में इस वर्ष जेईई-मेन- 2023 के लिए दोनों सेशन मिलकर 11 लाख  से अधिक यूनिक स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में बीई- बीटेक के लिए जनवरी परीक्षा के लिए 8 लाख 66 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था और 8 लाख 22 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। ऐसे में इस वर्ष बीई- बीटेक के लिए दोनों सेशन मिलकर यूनिक स्टूडेंट्स की संख्या 10 लाख से ज्यादा होने की सम्भावना है। इस वर्ष जेईई-मेन में परीक्षा में बीई- बीटेक के लिए गत वर्ष के मुकाबले 35 हजार अधिक स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन की सम्भावना है। 

विज्ञापन

बता दें कि गत वर्ष कुल 10 लाख 26 हजार 799 स्टूडेंट्स ने बीई- बीटेक के लिए आवेदन किया था और 9 लाख 5 हजार 590 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इस वर्ष बीई- बीटेक के लिए कुल 10 लाख 60 हजार से अधिक स्टूडेंट्स के आवेदन की सम्भावना है। इस वर्ष आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स में से 95 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed