फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2023 Notification Out JEE Main will be conducted in two Session 1 in January and Session 2 in April

JEE Main Notification Out: जेईई मेन 2023 की अधिसूचना जारी, जनवरी में होगी परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Fri, 16 Dec 2022 01:46 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 01:46 AM IST
सार

JEE Main Notification Out: जेईई मेन 2023 की अधिसूचना जारी, जनवरी में होगी परीक्षा, आवेदन गुरुवार से शुरू।

विज्ञापन
JEE Main 2023 Notification Out JEE Main will be conducted in two Session 1 in January and Session 2 in April
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2023 Notification Out: शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए जेईई मेन 2023 की परीक्षा अधिसूचना जारी हो गई है। जेईई मेन 2023 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र जनवरी 2023 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2023 में आयोजित किया जाएगा। इस साल भी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


एनटीए ने अधिसूचना जारी कर बताया कि पहले सत्र की परीक्षा जनवरी 2023 में होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 15 दिसंबर, 2022 से शुरू हो गई है। इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 
JEE Main 2023 : जेईई मेन में दो पेपर होंगे

मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर 1 (बीई/बीटेक) है। एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई), वित्तपोषित/ मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं, पेपर 2 बी आर्क और बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता परीक्षा भी है, जो कि आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। 
 

जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी

जेईई मेन- 2023 की परीक्षा को 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: NEET UG CUET UG 2023: जेईई मेन के बाद नीट यूजी, सीयूईटी यूजी की तारीखों का एलान, एनटीए का परीक्षा कैलेंडर जारी

फिलहाल पहले सत्र के लिए कर पाएंगे आवेदन

जेईई मेन-2023 के पहले सत्र में, केवल सत्र 1 दिखाई देगा और उम्मीदवार इसका विकल्प चुन सकते हैं। अगले सत्र में, सत्र 2 दिखाई देगा, और उम्मीदवार उस सत्र का विकल्प चुन सकते हैं। सूचना में उपलब्ध विवरण के अनुसार सत्र 2 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोली जाएगी। इस संदर्भ में बुलेटिन और एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से अलग से अधिसूचित भी किया जाएगा। 
 

विज्ञापन

JEE Main 2023 :  महत्वपूर्ण तिथियां जानें कब-क्या होगा?

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत : 15 दिसंबर, 2022 से 12 जनवरी, 2023 को सुबह नौ बजे तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 12 जनवरी, 2023 को रात 11:50 बजे तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परीक्षा  केंद्र शहरों की घोषणा : जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एनटीए की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्धता : जनवरी 2023 का तीसरा सप्ताह
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जेईई मेन परीक्षा के पहले सत्र की तिथियां : 24, 25, 27, 28, 29, 30 एवं 31 जनवरी, 2023

जेईई मेन के लिए बोर्ड परीक्षा पात्रता में रियायत नहीं

जेईई-मेन द्वारा एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटीआई में प्रवेश के लिए इस वर्ष बोर्ड पात्रता में रियायत नहीं दी गई है। इस वर्ष भी 12वीं पास विद्यार्थियों को एनआईटी, ट्रिपल आईटी में जेईई-मेन की रैंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, इसके साथ ही कक्षा 12वीं में 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता की गई है, जिससे विद्यार्थियों को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि बोर्ड पात्रता में रियायत गत तीन वर्षों से कोरोना के चलते दी जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed