फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2023 application form correction for session 2 know how to edit and more steps

JEE Main 2023 Form Correction: जेईई मेन अप्रैल सत्र के आवेदन फॉर्म में बदलाव का आखिरी मौका, ऐसे करें सुधार

Mon, 13 Mar 2023 11:36 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 13 Mar 2023 11:36 AM IST
सार

JEE Main 2023 April Session : इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 के दूसरे चरण यानी अप्रैल सत्र के लिए आवेदन पंजीकरण में बदलाव करने का उम्मीदवारों के पास एक आखिरी मौका है। 

विज्ञापन
JEE Main 2023 application form correction for session 2 know how to edit and more steps
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2023 Session 2 Application correction window: इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 के दूसरे चरण यानी अप्रैल सत्र के लिए आवेदन पंजीकरण में सुधार और बदलाव करने की आखिरी तारीख नजदीक है। जो उम्मीदवार जेईई मेन 2023 के दूसरे चरण के आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे संशोधित कर सकते हैं।  

विज्ञापन


 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सत्र 2 परीक्षा के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) 2023 के आवेदन फॉर्म में बदलाव और सुधार की सुविधा शुरू कर दी है। यह सुविधा 12 मार्च से जारी है। जेईई मेन आवेदन फॉर्म भरने वाले बीटेक, बीई और बीएआरच के उम्मीदवार अब जेईई आवेदन फॉर्म में अपना विवरण आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन बदल सकते हैं। आवेदन सुधार करने की अंतिम तिथि कल यानी 14 मार्च 2023 रात 9 बजे तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई मेन 2023 परीक्षा तिथि

जेईई मेन 2023 सत्र 2  06, 07, 08, 09, 10, 11 और 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन 2023 सत्र 2 आवेदन प्रक्रिया में जेईई मेन पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क का भुगतान शामिल है। उम्मीदवार 12 मार्च की रात 11:50 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन

एनटीए के अनुसार, अतिरिक्त जेईई मेन 2023 आवेदन शुल्क, यदि लागू हो, का भुगतान कल यानी 14 मार्च रात 11:50 बजे तक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा

ऐसे करें सुधार

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  •  'जेईई (मुख्य) 2023 सत्र 2 आवेदन' लिंक पर क्लिक करें।
  • अगली विंडो पर जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर, जेईई मेन पासवर्ड डालकर साइन इन करें।
  • जेईई मेन 2023 आवेदन फॉर्म में बदलाव करें और सबमिट करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed