JEE Main 2022: जेईई मेन परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्दी करें
JEE Main 2022: आवेदन करने से पहले छात्र एनटीए द्वारा जारी की गई इंफोर्मेशन बुलेटिन को अच्छे से पढ़कर सभी नए अपडेट को पढ़ लें। इसके बाद ही अपना आवेदन करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से आयोजित कराई जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा/ JEE Main 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब नजदीक है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 को निर्धारित की गई है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक परीक्षा के लिए अपना आवेदन नहीं किया है, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
JEE Main 2022: आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा नहीं
JEE Main 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस बात का खास ध्यान रखें कि उन्हें अपना आवेदन पत्र बहुत ही सावधानी के साथ भरना होगा। परीक्षण एजेंसी ने उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा नहीं दी है। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करते समय सावधानी बरतें।
JEE Main 2022: दो सत्रों में होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित की जा रही JEE Main 2022 इस साल दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र की परीक्षा 21, 24, 25, 29 अप्रैल, 2022 और 1 व 4 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। चूंकि अब परीक्षा में महीने भर से भी कम समय बचा है इसलिए छात्र जल्द से जल्द अपनी तैयारी पूरी करें और परीक्षा में सफलता का परचम लहरा दें।
आवेदन करने से पहले छात्र एनटीए द्वारा जारी की गई इंफोर्मेशन बुलेटिन को अच्छे से पढ़कर सभी नए अपडेट को पढ़ लें। इसके बाद ही अपना आवेदन करें। JEE Main 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च, 2022 को शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगी। वहीं, आवेदन शुल्क इसी तारीख को रात 11.30 बजे तक जमा किया जा सकेगा।
JEE Main 2022: जल्द ही जारी होंगे प्रवेश पत्र
एनटीए की ओर से जेईई मेन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को भी जल्द ही जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्रवेश पत्र अप्रैल महीने के दूसरे हफ्ते में जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, अब त क एनटीए ने ऐसी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। दोनों सत्रों के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी होंगे। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, समय आदि से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। हम भी आपको अपनी खबरों के माध्यम से परीक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अपडेट पहुंचाते रहेंगे।
कमेंट
कमेंट X