फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2022 Final Answer Key For Session 2 Released at jeemain.nta.nic.in know how to check and download

JEE Main 2022 Final Answer Key: जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे चेक करें

Sun, 07 Aug 2022 11:42 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 07 Aug 2022 11:42 AM IST
सार

JEE Main 2022 Final Answer Key: एनटीए की ओर से जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को 03 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया था। वहीं, उम्मीदवारों को 05 अगस्त, 2022 तक का समय इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया था।

विज्ञापन
JEE Main 2022 Final Answer Key For Session 2 Released at jeemain.nta.nic.in know how to check and download
JEE Main 2022 Final Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JEE Main 2022 Final Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा/JEE Main Session 2 की फाइनल आंसर की को जारी कर दिया गया है। यह उत्तर कुंजी पेपर-1 यानि बीई और बीटेक इसके साथ ही अब इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जलाई सत्र की परीक्षा के परिणाम भी जल्द ही जारी होने वाले हैं। जो भी उम्मीदवार सत्र-2 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

03 अगस्त को जारी हुई थी अंतरिम उत्तर कुंजी
एनटीए की ओर से जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को 03 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया था। वहीं, उम्मीदवारों को 05 अगस्त, 2022 तक का समय इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया था। बता दें कि अंतिम उत्तर कुंजी को सभी आपत्तियों पर समीक्षा के बाद जारी किया गया है। इसलिए इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति की कोई भी सुविधा नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE MAIN Result: कब जारी होंगे परिणाम?
जेईई मेन जुलाई सत्र की परीक्षा में कुल 6 लाख 29 हजार छात्र शामिल हुए थे। जेईई मेन सत्र दो परीक्षा के परिणाम को आज रविवार 07 अगस्त, 2022 को जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा के परिणाम को छात्र लिंक एक्टिवेट होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JEE Main Final Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इस का प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed