{"_id":"60ef5b61ea030f0a643721f3","slug":"jee-main-2021-the-students-got-upset-the-difference-in-the-date-of-the-exam-schedule-due-to-ntas-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन 2021: एनटीए की लापरवाही के चलते छात्र हुए परेशान, परीक्षा के शेड्यूल की तारीख में अंतर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जेईई मेन 2021: एनटीए की लापरवाही के चलते छात्र हुए परेशान, परीक्षा के शेड्यूल की तारीख में अंतर
Thu, 15 Jul 2021 03:17 AM IST
Kuldeep Singh
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 15 Jul 2021 03:17 AM IST
सार
- एनटीए की लापरवाही के चलते जेईई मेन 2021 के तीसरे चरण (20 से 25 जुलाई) को होने वाली परीक्षा के लिए मंगलवार रात को एनटीए ने जो एडमिट कार्ड जारी किए, उसमें और परीक्षा के शेड्यूल की तारीखों में गलितयां पाई गई हैं। उसमें चौथे चरण की परीक्षा की डेट भी शामिल है।
विज्ञापन
JEE MAIN 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की लापरवाही के चलते जेईई मेन के तीसरे चरण के छात्र काफी परेशान हैं। क्योंकि एनटीए की ओर से जारी किए गए तीसरे चरण की परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड की तिथि में अंतर है।
विज्ञापन
दरअसल जेईई मेन 2021 के तीसरे चरण (20 से 25 जुलाई) को होने वाली परीक्षा के लिए मंगलवार रात को एनटीए ने जो एडमिट कार्ड जारी किए, उसमें और परीक्षा के शेड्यूल की तारीखों में गलितयां पाई गई हैं। उसमें चौथे चरण की परीक्षा की डेट भी शामिल है।
विज्ञापन
दरअसल छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा के लिए 20, 22, 25 और 27 जुलाई का समय दिया गया है। जबकि एनटीए के तय शेड्यूल में तीसरे चरण की परीक्षा 20 से 25 जुलाई को होनी थी।
विज्ञापन
परेशान छात्रों ने एनटीए को बुधवार को शिकायत भेजी है, जिसमें कहा गया है कि 6 जुलाई को तीसरे चरण के लिए घोषित परीक्षा तिथि के आधार पर छात्र तैयारी कर रहे हैं। लेकिन मंगलवार रात को जारी एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि के कारण छात्रों में भ्रम की स्थिति है। छात्रों ने इस पर जल्द स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
बता दें कि एनटीए ने परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी थी। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान 13 जुलाई रात 9 बजे तक किया जा सकता था ।
आधिकारिक नोटिस में यह बताया गया है कि अभ्यर्थियों से अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे हैं कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाए। अभ्यर्थी का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण उनके द्वारा अनुभव की जा रही कठिनाइयों और इसके कारण होने वाले व्यवधानों के कारण ऑनलाइन आवेदन करने में कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीदवारों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने और उम्मीदवारों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया था।
बता दें कि परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाली है। यह जेईई मेन 2021 का चौथा और आखिरी सत्र होगा। लगभग 6.09 लाख उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2021 के मई सत्र में उपस्थित होने के लिए पंजीकरण कराया है। महामारी की वजह से एनटीए ने परीक्षा केंद्रों की संख्या 232 से बढ़ाकर 334 कर दी है। जो उम्मीदवार अपना परीक्षा केंद्र बदलना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X