फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2021 Phase III Admit Card Expected To Be Released By July 15

जेईई मेन 2021 : तीसरे चरण की परीक्षाओं के लिए 15 जुलाई तक जारी होंगे प्रवेश पत्र

Sun, 11 Jul 2021 02:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 02:53 PM IST
सार

जेईई मेन यानी मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा के तीसरे चरण (अप्रैल सेशन) के लिए प्रवेश पत्र 15 जुलाई तो जारी होने की उम्मीद है। एनटीए द्वारा जेईई फेज-3 की परीक्षा 20 जुलाई से 25 जुलाई, 2021 के बीच आयोजित  की जाएगी।

विज्ञापन
JEE Main 2021 Phase III Admit Card Expected To Be Released By July 15
Jee Main Admit Card 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जेईई मेन यानी मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा के तीसरे चरण (अप्रैल सेशन) के लिए प्रवेश पत्र 15 जुलाई तो जारी होने की उम्मीद है। एनटीए द्वारा जेईई फेज-3 की 20 जुलाई से 25 जुलाई, 2021 के बीच आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए ये प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। वे उम्मीदवार, जिन्होंने जेईई मेन 2021 के तीसरे चरण के लिए खुद को पंजीकृत किया है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे। 

विज्ञापन


इन तिथियों एवं बातों का रखें ध्यान

  • तीसरे चरण की परीक्षा के लिए 15 जुलाई तक जारी किए जाएंगे प्रवेश पत्र।
  • तीसरे चरण की परीक्षाएं 20 से 25 जुलाई 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी।
  • चौथे चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल 09 जुलाई, 2021 को फिर से खोला गया।
  • चौथे चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल 12 जुलाई, 2021 को बंद कर दिया जाएगा। 
  • चौथे चरण की परीक्षाएं 27 जुलाई से 02 अगस्त 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी।


20 जुलाई तक आएंगे चौथे चरण के प्रवेश पत्र

तीसरे चरण के लिए प्रवेश पत्र जारी करने के बाद, एनटीए द्वारा एक सप्ताह के भीतर यानी 20 जुलाई तक चौथे चरण के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की उम्मीद है। चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से 02 अगस्त, 2021 के बीच निर्धारित है। आवेदन में भरे गए विवरण में करेक्शन करने के लिए पोर्टल अभी खुला हुआ है। उम्मीदवार यदि आवश्यक करेक्शन हों तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उन्हें अपडेट कर सकते हैं।


तीसरा चरण बीई/बीटेक तो चौथा चरण बी.ई/बी.टेक और बी.आर्क/बी.योजना के लिए 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई के तीसरे चरण की परीक्षाएं बी.ई / बी.टेक में दाखिलों के लिए आयोजित की जाएंगी, जबकि चौथे चरण की परीक्षाएं बी.ई / बी.टेक और बी.आर्क / बी. प्लानिंग में दाखिले के लिए आयोजित की जाएंगी। पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवार भी यदि परीक्षा केंद्र सहित विवरण को बदलना चाहते हैं, वे उपर्युक्त पंजीकरण की तिथियों पर संशोधन कर सकते हैं। किसी भी शंका या समस्या के मामले में, उम्मीदवार 01140759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed