{"_id":"61027c4d8ebc3e585446b344","slug":"jee-main-2021-answer-key-for-session-3-out-direct-link-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन 2021: तीसरे सत्र की उत्तर कुंजी जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जेईई मेन 2021: तीसरे सत्र की उत्तर कुंजी जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Thu, 29 Jul 2021 03:36 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 29 Jul 2021 03:36 PM IST
सार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तीसरे सत्र के लिए जेईई मेन 2021 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन छात्रों ने तीसरे सत्र की परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए 'आंसर की' डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
जेईई मेन 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तीसरे सत्र के लिए जेईई मेन 2021 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन छात्रों ने तीसरे सत्र की परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए 'आंसर की' डाउनलोड कर सकते हैं। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का तीसरा सत्र 20, 22, 25 और 27 जुलाई को आयोजित किया गया था। अभ्यर्थी अनंतिम उत्तर कुंजी आवेदन संख्या और पासवर्ड, या आवेदन संख्या और जन्म तिथि के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन कर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम: जल्द जारी हो सकता है परिणाम, बोर्ड ने रोल नंबर फाइंडर को किया लॉन्च
विज्ञापन
अभ्यर्थी 'आंसर की' को चुनौती भी दे सकते हैं। अगर अभ्यर्थियों को लगता है कि प्रोविजनल आंसर की में गलती हुई है तो वे इसे चुनौती दे सकते हैं। एनटीए रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की जारी करेगा। नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अभ्यर्थी अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-मेघालय एचएसएसएलसी : एमबीओएसई 30 जुलाई को जारी करेगा कक्षा 12वीं का परिणाम
ऐसे डाउनलोड करें जेईई मेन 2021 की आंसर की
-सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको आंसर की का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-जैसे ही आप एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करेंगे आपकी आंसर की खुल जाएगी।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक
इस बीच, एनटीए ने महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित छात्रों के लिए जेईई मेन की फिर से परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है। बाढ़ की वजह से जो छात्र जेईई मेन का तीसरा सत्र नहीं दे पाएं हैं, उके लिए 3 अगस्त और 4 अगस्त को फिर से परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। भारी बारिश के कारण कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सांगली के छात्र तीसरे सत्र की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित नहीं हो पाए थे।
कमेंट
कमेंट X