फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2020, NTA NEET Exam Preparation NTA reveals JEE Main, NEET admit card, exam timing details

JEE Main-NEET EXAM 2020: जानिए कब जारी होगा जेईई मेन और नीट के लिए एडमिट कार्ड, ये रही पूरी जानकारी

Mon, 25 May 2020 03:10 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 25 May 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
JEE Main 2020, NTA NEET Exam Preparation NTA reveals JEE Main, NEET admit card, exam timing details
JEE Main 2020, NTA NEET Exam Preparation - फोटो : अमर उजाला

JEE Main 2020, NTA NEET Exam Preparation: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए संशोधित तिथियों की घोषणा करने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग और मेडिकल की इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा इस बात की जानकारी दी है। एनटीए ने बताया है कि इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड या हॉल टिकट कब जारी होगा। एनटीए की तरफ से हाल ही में जारी एक नोटिस में बताया गया है कि इन प्रवेश परीक्षाओं की तारीख से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड  जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


आपको बता दें कि NTA NEET 2020 परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को दोपहर दो बजे से लेकर 5 बजे तक होगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 जुलाई या फिर जुलाई के दूसरे हफ्ते में किसी भी वक्त जारी हो सकता है। इसी तरह, जेईई मेन की परीक्षा 18 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र  9 बजे से शुरू होगा और दोपहर का 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। एनटीए ने जो नोटिस जारी किया है उस नियम के हिसाब से जेईई मेन के लिए प्रवेश पत्र जुलाई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


नीट ( NEET) परीक्षा के लिए लगभग 16 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। यह परीक्षा देशभर के 6,000 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जेईई मेन के लिए अब तक 9.21 लाख ने आवेदन किया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन विंडो फिर से खोली गई थी ऐसे में परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में थोड़ा और इजाफा हो सकता है। इन दोनों ही प्रवेश परीक्षाओं का रिजल्ट एक महीने के भीतर ही जारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप नीट और जेईई मेन परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलताडॉटकॉम के इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें-  https://bit.ly/3dvBaSZ
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed