{"_id":"5ec91b1b1a12532410172412","slug":"jee-main-2020-nta-neet-exam-preparation-application-date-ends-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Main 2020: जेईई मेन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 मई, जल्द करें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main 2020: जेईई मेन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 मई, जल्द करें
Sat, 23 May 2020 09:01 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 23 May 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
जेईई मेन 2020
- फोटो : अमर उजाला
JEE Main 2020, NTA NEET Exam Preparation: अगर आपने अभी तक जेईई मेन 2020 के आवेदन नहीं किया है तो जल्दी करें क्योंकि कल एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है। 24 मई को जेईई मेन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख है। 19 मई से लेकर 24 मई तक जेईई मेन के लिए एप्लीकेशन विंडो फिर से खोली गई थी। एनटीए ने ऐसे लोगों को एक और मौका दिया था, जिन्होंने अभी तक जेईई मेन के लिए आवेदन नहीं किया है। ऐसे में अगर आपने भी अभी तक जेईई मेन के लिए आवेदन नहीं किया तो फौरन कर लें, क्योंकि कल के बाद से आपके हाथ से मौका निकल जाएगा।
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 18, 20, 21, 22 और 23 जुलाई को होगा। अगर किसी विद्यार्थी ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा या फिर एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन नहीं किया है तो उसके बाद कल तक का मौका है। अगर आपने अभी तक अपने परीक्षा केंद्र को नहीं बदला है, और आप लॉकडाउ की वजह से कहीं फंसे हुए हैं तो इस मौके को हाथ से न जाने दें और कल तक आवेदन फॉर्म में सुधार करते हुए परीक्षा केंद्र का बदलाव कर लें। यानी की अपने हिसाब से परीक्षा केंद्र चुन लें।
विज्ञापन
हालांकि, कल आवेदन और परीक्षा केंद्र चुनने की आखिरी तारीख है। आप आवेदन फॉर्म में 31 मई तक सुधार कर सकते हैं। जेईई मेन के लिए 9,10,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आप 'सफलताडॉटकॉम' के ऑनलाइन क्रैश कोर्स में दाखिला लेकर जेईई मेन परीक्षा की अच्छे से तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें- https://bit.ly/3dvBaSZ
कमेंट
कमेंट X