फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2020 Exam Pattern Changed for BE, BTech, BArch, Know what is new

JEE Main 2020: बदल गया है परीक्षा का पैटर्न, जानें इस बार क्या होगा नया

Wed, 04 Sep 2019 10:15 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 04 Sep 2019 10:15 AM IST
सार

  • फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स के कुल 90 प्रश्नों को पूछा जाता था वहीं अब कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • जेईई मेंस जनवरी 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है।
  • इच्छुक छात्र-छात्राएं वेबसाइट jeemain.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं

 

विज्ञापन
JEE Main 2020 Exam Pattern Changed for BE, BTech, BArch, Know what is new
जेईई मेन 2020 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

JEE Main 2020: जेईई मेन परीक्षा पैटर्न में अनेक बदलाव हुए हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि ये बदलाव अभी लागू नहीं हुए है। जी हां इन बदलावों को जनवरी में फॉलो किया जाएगा। अब छात्रों को थोड़ा और सतर्क होने की जरूरत है। चूंकि परीक्षा पैटर्न में बदलाव आया है इसलिए तैयारी में भी थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन


क्या हुए हैं बदलाव-
जैसा की आप जानते हैं कि उम्मीदवार से पहले 30-30 मल्टीपल च्वॉइस क्वॉचंस पूछे जाते थे। पर इसमें अब बदलाव हुआ है। जहां पहले फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स के कुल 90 प्रश्नों को पूछा जाता था वहीं अब कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। कहने का मतलब ये है कि गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री- हरेक विषय में 20 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चंस और 5 न्यूमेरिक वैल्यू से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जेईई मेन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। कैंडिडेट 30 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। जबकि ऑनलाइन फीस 1 अक्तूबर तक सबमिट कर सकते हैं। पेपर कंप्यूटर बेस्ड मोड में ही होगा।
विज्ञापन


बता दें आवेदन शुरु हो गए हैं-
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस जनवरी 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 2 सितंबर से ही आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था लेकिन इसे एक दिन टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, जेईई (मेंस) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं वेबसाइट jeemain.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।



ये भी पढ़ें- कुछ कोर्सेस के लिए बंद होने वाली है स्कॉलरशिप, सरकार कर रही है विचार

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed