फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2020 Application Last date update, Apply through NTA JEE Main official website

JEE Main 2020: इंजीनियरिंग में चाहते हैं दाखिला, आज है आवेदन का अंतिम मौका

Thu, 10 Oct 2019 10:19 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 10 Oct 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
JEE Main 2020 Application Last date update, Apply through NTA JEE Main official website

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main 2020) की जनवरी परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज (10 अक्तूबर 2019) अंतिम मौका है। इंजीनियरिंग में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए इस परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। आप आज रात 11.50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए आवेदन 3 सितंबर से ही शुरू हो गए थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार जनवरी 2020 में होने वाले जेईई मेन के लिए पहले अंतिम तारीख 30 सितंबर 2019 थी। फिर इसे आगे बढ़ाकर 10 अक्तूबर 2019 किया गया था। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप आगे दी जा रही लिंक से भी आसानी से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : एक साल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने वाले कितने युवाओं को मिली नौकरी, सामने आई सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main 2020: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • जेईई मेन के होम पेज पर आपको जेईई मेन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन की लिंक मिलेगी। इस पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो, डिजिटल सिग्नेचर व अन्य जरूरी दस्तावेज की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें। 
  • अब फीस पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद अपना आवेदन सबमिट कर दें। 
  • आवेदन की फाइनल कॉपी को डाउनलोड कर एक प्रिंट संभालकर रख लें।

ये भी पढ़ें : सात डॉक्टरों, 450 इंजीनियरों ने ज्वाइन की चपरासी की नौकरी, दिए ऐसे तर्क

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • स्कैन्ड पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर।
  • कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र जिस पर आपकी जन्म तिथि की जानकारी दर्ज हो।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट।
  • आरक्षित श्रेणी के तहत आते हैं तो संबंधित प्रमाण पत्रों की स्कैन्ड कॉपी।

ये भी पढ़ें :  अब हर श्रेणी के छात्रों को मिलेगी JEE और NEET की फ्री कोचिंग, ये है स्कीम

एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, अभ्यर्थी 6 दिसंबर 2019 से इस परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। जबकि परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 6 जनवरी 2020 से लेकर 11 जनवरी 2020 तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा खत्म होने के 20 दिन बाद उनका परिणाम भी मिल जाएगा।

जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed