JEE Main 2020: जनवरी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां है लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination - JEE) का आयोजन किया जाता है। इस बार भी संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन जनवरी 2020 (JEE Main January 2020) में होने जा रही है। इसके लिए अब एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार भी खत्म हो चुका है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने जेईई मेन जनवरी 2020 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। शेड्यूल के अनुसार, ये एडमिट कार्ड 6 दिसंबर 2019 को जारी होने थे। एनटीए ने इसी दिन शाम करीब 6 बजे एडमिट कार्ड की लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दी है। उम्मीदवार अब एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक हम आपको इस खबर में आगे भी दे रहे हैं। इस पर क्लिक कर आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : 103 डिग्री बुखार में दी परीक्षा, बिना कोचिंग 23 साल की उम्र में बन गईं IAS अधिकारी
कब होगी परीक्षा
जेईई मेन 2020 के पहले संस्करण का आयोजन 6 जनवरी 2020 से लेकर 11 जनवरी 2020 तक किया जाएगा। ये परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन पर विवाद
कुछ दिनों पहले जेईई मेन को लेकर विवाद भी हुआ था, जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा सिर्फ गुजराती भाषा में ये परीक्षा कराए जाने पर सवाल उठाया था। केंद्र सरकार से सवाल करते हुए ममता बनर्जी ने मांग रखी थी कि बांग्ला समेत सभी क्षेत्रीय भाषाओं में ये परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें : क्या बताती हैं सड़कों पर बनी सफेद व पीली लाइनें, गाड़ी चलाते हैं तो जरूर जानें
पहले तो एनटीए और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा इस पर कई ट्वीट्स हुए, अधिसूचनाएं जारी कर सफाई पेश की गई। बाद में मंत्रालय ने कहा कि 2021 से हिन्दी, अंग्रेजी और गुजराती समेत कुल 11 भाषाओं में जेईई मेन का आयोजन किया जाएगा। इन 11 भाषाओं में बांग्ला भी शामिल है।
बता दें कि जेईई मेन पहले साल में एक ही बार आयोजित किया जाता था। इसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कराता था। लेकिन पिछली बार से इसे साल में दो बार आयोजित किया जा रहा है। ये परीक्षा अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित करती है।
जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
जेईई मेन 2020 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X