फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2020: Admit Card available know more details

JEE Main 2020: परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Tue, 18 Aug 2020 11:05 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 18 Aug 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
JEE Main 2020: Admit Card available know more details
जेईई मेन - फोटो : Amar Ujala
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी या एनटीए ने 17 अगस्त, 2020 को जेईई मेन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र अब अपने जेईई मेन 2020 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in है। छात्रों को जेईई मेन 2020 प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए जेईई मेन 2020 परीक्षा की आवेदन संख्या को दर्ज करना होगा।
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जेईई मेन 2020 और NEET 2020 को स्थगित करने की याचिका खारिज कर दी है।, NTA ने बिना किसी और देरी के जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


जेईई मेन एडमिट कार्ड 2020: डाउनलोड कैसे करें
जेईई मेन 2020 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
चरण 1 सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 उसके बाद अपनी जरूरी जानकारी जैसे- आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 3 सबमिट करें और डाउनलोड करें।
चरण 4 जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, बताई गई जानकारी जैसे- जन्म तिथि, फोटो इत्यादि की जांच करें।
  • बता दें कि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) सितंबर में अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होगी।
  • 17 अगस्त , 2020 को  सुप्रीम कोर्ट ने नीट और जेईई मेन परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
  • जेईई परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर से 6 सितंबर तक तथा नीट परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed