फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2019 result declared, check this way

JEE Main Result 2019 : जेईई मेन परीक्षा का परिणाम जारी, दिल्ली के शुभम श्रीवास्तव ने किया टॉप

Mon, 29 Apr 2019 09:59 PM IST
Gaurav Pandey एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 29 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
JEE Main 2019 result declared, check this way

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2019 का परिणाम और रैंकिंग की घोषणा सोमवार देर शाम कर दी। परीक्षा में दिल्ली के शुभम श्रीवास्तव ने जेईई मेन 2019 के टॉपर का खिताब अपने नाम किया है। इसकी उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी गई थी। जेईई मेन का परिणाम और उसकी रैंकिंग आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर देखी जा सकती है।  

विज्ञापन


एनटीए ने पहले कहा था कि परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित किया जाएगा। इस बार करीब ढाई से तीन लाख छात्रों को जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई कराने की तैयारी है। एनटीए ने अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में इसकी परीक्षा आयोजित की थी।
विज्ञापन


जेईई मेन 2019 के लिए छात्रों की काउंसलिंग जेईई एडवांस 2019 के परिणाम आने के बाद शुरू होगी। जेईई एडवांस 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 मई से शुरू होगी। देशभर में 27 मई को कम्प्यूटर आधारित टेस्ट का आयोजन होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई है। एडमिट कार्ड 20 मई तक डाउनलोड हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह देखें परिणाम

  • jeemain.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • JEE Main Result 2019 पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉग इन करें। 
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। 

शुभम श्रीवास्तव बने जेईई मेन 2019 टॉपर

दिल्ली के शुभम श्रीवास्तव ने जेईई मेन 2019 के टॉपर का खिताब अपने नाम किया है। जबकि कर्नाटक के केविन मार्टिन दूसरे, मध्य प्रदेश के ध्रुव अरोड़ा तीसरे और पंजाब के जयेश सिंगला चौथे स्थान पर रहे हैं। जेईई मेन 2019 की रैंकिंग में 24 छात्रों ने सौ फीसदी पर्सेंटाइल हासिल किया है। 

इसमें पंजाब के जयेश सिंगला, हरियाणा के धुव्र मरवाह व जितेंद्र कुमार यादव, उत्तर प्रदेश के नमन गुप्ता व हिमांशु गौरव सिंह को सौ पर्सेंटाइल मिला है। इसी रैंकिंग के आधार 2 लाख 45 हजार छात्रों को आईआईट में दाखिले के लिए आयोजित जेईई एडवांस 2019 की परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। 

आकाश हिमाचल तो अमन जम्मू कश्मीर के टॉपर

एनटीए ने नेशनल टॉपर की सूची के साथ-साथ पहली बार स्टेट टॉपर की सूची भी जारी की है। इसमें आकाश सोलंकी हिमाचल प्रदेश, अमन यादव जम्मू कश्मीर, द्रव्याह मरवाह हरियाणा, शुभम श्रीवास्तव दिल्ली, दिशांक जिंदल चंडीगढ़,जयेश सिंगला पंजाब, प्रतीक टिंबरवाल उत्तराखंड, हिमांशु गौरव सिंह उत्तर प्रदेश प्रदेश के टॉपर बने है। 

इस साल दो हिस्से में हुई थी परीक्षा

इस साल जेईई मेन दो भागों में आयोजित की गई थी। पहला जनवरी 2019 में और दूसरा अप्रैल 2019 में आयोजित किया गया था। परीक्षा कम्प्यूटर आधारित टेस्ट फॉर्मेट में मल्टीपल स्लॉट पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों का फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स का टेस्ट लिया गया था। ओवरऑल स्कोरिंग 360 में से थी यानी प्रत्येक सेक्शन के लिए 120 अंक।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed