फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jee Main 2019 April Result Declared, know how to check

JEE Main 2019: परीक्षा परिणाम जारी, टॉपर्स लिस्ट आई सामने

Tue, 30 Apr 2019 11:00 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 30 Apr 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Jee Main 2019 April Result Declared, know how to check

JEE MAIN 2019: जेईई मेन (अप्रैल) 2019 परीक्षा परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी कर दिया गया है। परिणाम के साथ, बोर्ड ने जेईई मेन 2019 जनवरी और अप्रैल परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की रैंक भी घोषित कर दी है। JEE Main 2019 अप्रैल परीक्षा 7, 8, 9 10 और 12 अप्रैल 2019 को आयोजित किया गया था। JEE Main 2019 परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आपको बता दें कि, परीक्षा में कुल 24 उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दिल्ली के शुभन श्रीवास्तव जेईई मेन 2019 के टॉपर हैं। कर्नाटक से केविन मार्टिन दूसरे और मध्य प्रदेश के ध्रुव अरोड़ा तीसरे स्थान पर हैं। जेईई मेन (अप्रैल) रिजल्ट 2019 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें।

विज्ञापन

JEE Main (अप्रैल) परिणाम 2019: ऑनलाइन कैसे करें डाउनलोड :

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाएं।
चरण 2: जेईई मेन (अप्रैल) परिणाम 2019 विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: जेईई मेन (अप्रैल) परिणाम 2019 डाउनलोड करें।

नोट: JEE एडवांस्ड 2019 पंजीकरण 3 मई, 2019 से शुरू होंगे। IIT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जेईई मेन रैंक 2019 के आधार पर होंगे, जो जेईई 2019 जनवरी और अप्रैल के आधार पर घोषित किया गया है। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed