JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड की रिस्पॉन्स शीट जारी, jeeadv.ac.in पर करें तुरंत चेक
JEE Advanced 2025: आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी की है। इस परीक्षा में शामिल छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगे की महत्वपूर्ण तिथियां
- प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तिथि: 26 मई 2025
- आपत्ति दर्ज करने की अवधि: 26 से 27 मई 2025
- फाइनल आंसर की जारी होने की तिथि: 2 जून 2025
18 मई को हुई थी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 18 मई को आईआईटी और अन्य प्रतिभागी संस्थानों में इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया गया था। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए और दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में कराई गई थी, जिसमें देशभर से लगभग 1.87 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा के दोनों पेपरों में उपस्थित होना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य था।
पहले सत्र में पेपर 1 आयोजित किया गया था, जबकि दूसरे सत्र में पेपर 2 का संचालन किया गया था। दोनों पेपर में तीन खंड शामिल थे - भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। प्रत्येक प्रश्न पत्र में कुल 54 प्रश्न थे। प्रत्येक खंड से 18 प्रश्न पूछे गए थे।
रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने का तरीका
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपनी रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं:- सबसे पहले jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लिंक “JEE Advanced 2025 Response Sheet” पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- ध्यानपूर्वक रिस्पॉन्स शीट को चेक करें और PDF डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X