फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2025 eligibility criteria out at jeeadv.ac.in; number of attempts increased to 3

JEE Advanced 2025: खुशखबरी! अब तीन बार हो सकेंगे जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल; बढ़ाई गई प्रयासों की संख्या

Tue, 05 Nov 2024 10:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 10:11 PM IST
सार

JEE Advanced 2025 Eligibility: जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पात्रता मानदंडों की घोषणा कर दी गई है। आईआईटी कानपुर परीक्षा का आयोजन करेगा। इस बार उम्मीदवारों के लिए प्रयासों की संख्या को बढ़ाकर तीन कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
JEE Advanced 2025 eligibility criteria out at jeeadv.ac.in; number of attempts increased to 3
JEE Advanced 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JEE Advanced 2025: इस बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced 2025) का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IITK) द्वारा किया जाएगा। संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 पात्रता मानदंड (JEE Advanced 2025 Eligibility Criteria) की घोषणा की है। 

विज्ञापन


पात्रता मानदंडों में एक बड़ा बदलाव करते हुए परीक्षा में शामिल होने की संख्या को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा में तीन बार शामिल हो सकेंगे। पहले यह संख्या दो थी।

विज्ञापन

कब शुरू होगा पंजीकरण?

आईआईटी कानपुर जल्द ही जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथि, पंजीकरण प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, अंकन योजना आदि से संबंधित विस्तृत सूचना बुलेटिन जारी करेगा। जेईई मेन (JEE Mains 2025) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। यह परीक्षा आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। 

JEE Advanced 2025 Eligibility: पात्रता मानदंड 

जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पात्रता मानदंड में सिर्फ प्रयासों की अधिकतम सीमा में बदलाव किया गया है। हालांकि, उम्मीदवारों को प्रत्येक मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। नीचे मानदंड जान सकते हैं:

मानदंड A1: जेईई मेन 2025 में प्रदर्शन

उम्मीदवारों को बीई, बीटेक के लिए जेईई मेन 2025 पेपर 1 में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवारों (सभी श्रेणियों सहित) में से एक होना चाहिए। इसके लिए श्रेणीवार वितरण जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

मानदंड A2: आयु सीमा

उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्तूबर 2000 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को पांच साल की छूट दी गई है। इस प्रकार, इन उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्तूबर 1995 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।

मानदंड A3: प्रयासों की संख्या 

एक अभ्यर्थी लगातार तीन वर्षों में अधिकतम तीन बार जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा दे सकता है।

मानदंड A4: कक्षा 12 में उपस्थिति

  • अभ्यर्थी को अनिवार्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ वर्ष 2023 या 2024 या 2025 में पहली बार कक्षा 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए। जो अभ्यर्थी 2022 या उससे पहले पहली बार कक्षा 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे जेईई एडवांस्ड 2025 में उपस्थित होने के पात्र नहीं हैं।
  • यदि कक्षा 12वीं (या समकक्ष) के संबंधित बोर्ड ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए 21 सितंबर, 2022 को या उसके बाद परिणाम घोषित किए हैं, तो उस बोर्ड के उम्मीदवार भी जेईई एडवांस 2025 में उपस्थित होने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed