JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, विदेशी व प्रवासी भारतीयों के लिए मौका
JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड के माध्यम से देश की 23 आईआईटी की लगभग 16 हजार 538 सीटों पर प्रवेश मिलता है, यह परीक्षा पूर्णतः कंप्यूटर बेस्ड है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Advanced 2023 Applications Starts: जेईई मेन के रिजल्ट से पहले ही देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड के लिए आईआईटी गुवाहाटी द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि सात मई, 2023 है।
जेईई एडवांस्ड के माध्यम से देश की 23 आईआईटी की लगभग 16 हजार 538 सीटों पर प्रवेश मिलता है, यह परीक्षा पूर्णतः कंप्यूटर बेस्ड है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा चार जून, 2023 को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के मध्य संपन्न होगी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
JEE Advanced 2023 कौन कर सकते हैं आवेदन?
जेईई मेन जनवरी सत्र व अप्रैल सत्र की परीक्षाओं में सफल रहने और शीर्ष 2 लाख 50 हजार ऑल इंडिया रैंक पाने वाले विद्यार्थी ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा देने के लिए पात्र होते हैं। जिसमें सामान्य श्रेणी के 1,01,250; सामान्य ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 25,000; ओबीसी के 67,500; एससी के 37,500 एवं एसटी के 18,750 विद्यार्थी शामिल हैं।
JEE Advanced 2023 विदेशी नागरिकों और प्रवासी भारतीयों को छूट
करिअर काउंसलर एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया की विदेशी नागरिकता वाले स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए जेईई मेन क्वालिफाई करने की आवश्यकता नहीं होती है, वे सीधे ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि सात मई, 2023 तक है। सभी विदेशी विद्यार्थियों को जेईई एडवांस्ड देने के लिए चुने हुए शीर्ष 2 लाख 50 हजार स्टूडेंट्स के अतिरिक्त लिया जाएगा। इन स्टूडेंट्स को आईआईटी के सीट आवंटन में ओपन कैटेगरी से सभी सीटें मिलकर अतिरिक्त 10 प्रतिशत सीटों पर सीटें आवंटित की जाएगी।
JEE Advanced 2023 इतना देना होगा आवेदन शुल्क
जेईई मेन का रिजल्ट जाने होने से पहले ही जेईई एडवांस्ड के लिए विदेशी नागरिकता व प्रवासी भारतीय उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विदेशी विद्यार्थियों के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आवेदन शुल्क सार्क देशों के लिए 90 डॉलर तथा अन्य देशों के लिए 180 डॉलर रखा गया है।
JEE Main 2023 के रिजल्ट का इंतजार
वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से किसी भी समय जेईई मेन का फाइनल रिजल्ट, एनटीए स्कोर और ऑल इंडिया रैंक जारी की जा सकती है। जेईई मेन रिजल्ट के आधार पर जेईई एडवांस्ड देने की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल से सात मई, 2023 के मध्य करवाया जाएगा।
JEE Advanced 2023 भारतीय छात्रों के लिए आवेदन शुल्क
इन विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य व ओबीसी श्रेणी के छात्रों के लिए 2900 रुपये, एससी, एसटी, शारीरिक विकलांग छात्रों एवं सभी वर्गों की छात्राओं के लिए 1450 रुपये रखा गया है। प्रवेश पत्र 29 मई, 2023 को जारी कर दिए जाएगे। जेईई एडवांस्ड का परीक्षा परिणाम 18 जून को घोषित किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X