JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस के लिए आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई
JEE Advanced 2021: (जेईई) एडवांस 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 21 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 21 सितंबर, मध्य रात्रि को समाप्त हो जाएगी। पहले अंतिम तिथि 20 सितंबर मध्यरात्रि तक ही थी, लेकिन इसे 24 घंटे के लिए आगे बढ़ा दिया। उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2021 निर्धारित की गई है। जेईई मेन परिणाम 2021 में पहले 2,50,000 रैंक में शामिल होने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस साल जेईई एडवांस की परीक्षा आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित की जाएगी। आईआईटी खड़गपुर ने एक नोटिस भी जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस वर्ग के जिन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र 01 अप्रैल, 2021 के बाद जारी किए गए हैं, वह वैध प्रमाण पत्र नहीं है।
ऐसे में उन्हें एक डिक्लेरेशन जमा करना होगा। यह डिक्लेरेशन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने तक के लिए वैध माना जाएगा। इतना ही नही इसके बाद भी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल पर 02 अक्तूबर, 2021 को शाम पांच बजे तक वैध प्रमाण पत्र अपलोड करना जरूरी है।उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर को ही जेईई मेन चौथे चरण का रिजल्ट जारी हुआ था। इसमें शीर्ष 2.50 लाख रैंक वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस में शामिल होने के पात्र हैं।
जेईई एडवांस 2021 की महत्वपूर्ण डिटेल्स
- रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख- 21 सितंबर, 2021
- शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख- 21 सितंबर, 2021
- एडमिट कार्ड अपलोड- 25 सितंबर, 2021
- परीक्षा का आयोजन - 03 अक्तूबर, 2021
- प्रतिक्रियाओं की प्रति- 05 अक्तूबर, 2021
- ऑनलाइन अंतरिम उत्तर कुंजी- 10 अक्तूबर, 2021
- अंतिम उत्तर कुंजी जारी- 15 अक्तूबर, 2021
आवेदन की प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें ।
- उसके बाद अपना पर्सनल डिटेल्स भर कर सबमिट करें।
- फॉर्म भरें और फीस जमा कर फाइनल सबमिट करें।
- फॉर्म की एक प्रति अपने पास भविष्य के लिए रख लें।
कमेंट
कमेंट X