फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2021 Exam Date Eligibility Criteria for Admission in IITs Announced by Education Minister Nishank

JEE Advanced 2021: 03 जुलाई को होगी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की पात्रता में छूट की घोषणा

Thu, 07 Jan 2021 07:28 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Thu, 07 Jan 2021 07:28 PM IST
सार

  • जेईई एडवांस्ड परीक्षा 03 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी 
  • परीक्षा का आयोजन आईआईटी, खड़गपुर द्वारा किया जाएगा

विज्ञापन
JEE Advanced 2021 Exam Date Eligibility Criteria for Admission in IITs Announced by Education Minister Nishank
2021 Jee Advanced: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने JEE Advanced परीक्षा की तारीखों की घोषणा की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को IIT में दाखिले के लिए पात्रता मानदंड और JEE Advanced परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। ट्विटर पर लाइव संबोधन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री पोखरियाल ने कहा कि जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा 03 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी, खड़गपुर द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा पात्रता और कोरोना महामारी के कारण 2020 में एडवांस्ड परीक्षा देने से चूके छात्रों को विशेष मौका दिए जाने की घोषणा भी की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने JEE Advanced परीक्षा की तारीखों की घोषणा करते हुए सभी परीक्षार्थियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उन्होंने कहा, मैं सभी छात्रों को शुभकामनाएं देता हूं। सभी उम्मीदवारों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय है। 
विज्ञापन

 


इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर न्यूनतम 75 प्रतिशत अंकों के मानदंड में छूट देने का फैसला किया है। मंत्री ने कहा कि कक्षा 12वीं की परीक्षा में न्यूनतम 75% कुल अंक लाने के पात्रता मानदंड इस वर्ष लागू नहीं होंगे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लाइव संबोधन में ये घोषणाएं कीं। 

वहीं, नियम के अनुसार, छात्रों को एडवांस्ड परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए हर साल जेईई मेन पास करना होता है, लेकिन महामारी के कारण, जिन छात्रों ने जेईई मेन 2020 को क्लीयर किया था, लेकिन जेईई एडवांस्ड 2020 के लिए उपस्थित नहीं हुए थे, उन्हें जेईई एडवांस्ड 2021 में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। यह वन टाइम ऑप्शन दिया जा रहा है।

जेईई मेन परीक्षा के अंतिम सत्र के परिणाम घोषित होने के बाद ही जेईई एडवांस का आयोजन होगा। गौरतलब है कि जेईई मेन के शीर्ष तकरीबन 2,50,000 क्वालीफाइड छात्र जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) में उपस्थित होने के लिए पात्र होते हैं। 

जेईई एडवांस्ड 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। जो छात्र जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करते हैं, उन्हें उनकी रैंक के आधार पर जोसा काउंसलिंग (JoSAA Counselling) के माध्यम से आईआईटी में प्रवेश दिया जाएगा। 

पिछले महीने ही शिक्षा मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि 2021 से जेईई मेन्स परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जाएगी। यह चारों सत्र फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन्स परीक्षा का पहला सत्र 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी जो 4 मई से शुरू होकर 10 जून को समाप्त होंगी। परीक्षा परिणाम 15 जुलाई को घोषित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed