JEE Advanced 2021: इतने बजे जारी होगा प्रवेश पत्र, एनटीए ने दी जानकारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर आज जेईई एडवांस 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड 25 सितंबर को सुबह 10 बजे jeeadv.ac.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर द्वारा आज यानी 25 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2021 का प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी रात आठ बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर इसके डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जेईई मेन्स रिजल्ट 2021 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा 3 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। जिसका परिणाम 15 अक्तूबर तक जारी किया जाएगा।
जेईई एडवांस 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | तिथियां |
| IIT JEE एडवांस्ड एडमिट कार्ड जारी |
25 सितंबर, 2021 रात 8 बजे |
| कब तक डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र | 3 अक्तूबर 2021 को सुबह 9 बजे तक |
| जेईई एडवांस 2021 परीक्षा तिथि | 3 अक्तूबर, 2021 |
| आईआईटी जेईई एडवांस रिजल्ट 2021 | 15 अक्तूबर, 2021 |
जेईई एडवांस 2021 एडमिट कार्ड: कैसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक जेईई एडवांस्ड वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- पूछे गए क्रेडेंशियल भरें और लॉगिन करें।
- जेईई एडवांस 2021 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य में आना वाले उपयोग के लिए अभ्यर्थी प्रवेश पत्र की एक प्रिंट ले लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, छात्रों को अपना नाम, जेईई एडवांस 2021 रोल नंबर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, श्रेणी सहित अन्य विवरणों की जांच करनी चाहिए।
- छात्रों को जेईई एडवांस सेंटर में उनके एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी प्रूफ के साथ ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
- परीक्षा हॉल में छात्रों को केवल पेन, पेंसिल और पारदर्शी बोतलों में पीने का पानी ले जाना होगा।
- परीक्षा हॉल में घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर सहित अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- छात्रों के लिए COVID-19 दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है और छात्र अपने हैंड सैनिटाइज़र को 50 मिलीलीटर की पारदर्शी बोतल में ला सकते हैं।
- छात्रों को अंगूठी, ब्रेसलेट, झुमके, नाक की पिन, चेन / हार, लटकन, बैज, ब्रोच, बड़े बटन वाले कपड़े जैसी कोई वस्तु नहीं पहननी चाहिए।
कमेंट
कमेंट X