{"_id":"5f5c582f7f80da7b1c55bb2b","slug":"jee-advanced-2020-registration-begins-today-on-jeeadv-ac-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Advanced 2020: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए अहम जानकारियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Advanced 2020: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए अहम जानकारियां
Sat, 12 Sep 2020 10:42 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JEE Advanced 2020: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। देशभर में इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी दिल्ली कराती है। कंप्यूटर बेस्ड यह परीक्षा दो पालियों में होगी। अभ्यर्थी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस परीक्षा में बैठते हैं। जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार रात को जारी हुआ है, जिसमें 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल स्कोर मिला है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा तेलंगाना के आठ छात्रों के 100 परसेंटाइल हैं। वहीं, दिल्ली में पांच, राजस्थान में चार, आंध्र प्रदेश में तीन, हरियाणा दो और गुजरात तथा महाराष्ट्र में से एक-एक छात्र को 100 परसेंटाइल अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-JEE Main Result 2020: जेईई मेन 2020 के नतीजे जारी, 24 छात्रों को मिले 100 परसेंटाइल
जेईई एडवांस 2020 के लिए कैसा भरना है एप्लीकेशन फॉर्म
-सबसे पहले अभ्यर्थी को जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in है।
-यहां अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस का एप्लीकेशन फॉर्म लिंक मिलेगा।
-जिसे विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट अपलोड करते हुए भरना होगा।
-अभ्यर्थियों को अपनी फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
-इसके बाद फीस जमा करते हुए आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा।
-अभ्यर्थी फॉर्म जमा करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करना न भूलें।
इसे भी पढ़ें-नीट 2020: दिल्ली में होंगे 111 परीक्षा केंद्र, उत्तर भारत में सबसे ज्यादा 320 सेंटर यूपी में
जेईई एडवांस के लिए अभ्यर्थियों के बारहवीं कक्षा में 75 फीसदी नंबर होने चाहिए। इसके अलावा जेईई मेन परीक्षा भी क्वालिफाई होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी एक अक्टूबर 1995 व उसके बाद पैदा हुए हैं, वो ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठ सकते हैं। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए आयु में पांच साल की छूट दी गई है।
कमेंट
कमेंट X