फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2020 official website launched by IIT Delhi, Engineering Entrance information here

JEE Advanced 2020 की वेबसाइट लॉन्च, यहां मिलेगी हर जानकारी

Thu, 07 Nov 2019 09:45 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 07 Nov 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
JEE Advanced 2020 official website launched by IIT Delhi, Engineering Entrance information here
जेईई एडवांस्ड वेबसाइट - फोटो : IIT Delhi

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड (Joint Entrance Examination - JEE Advanced 2020) की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जा चुकी है। इस बार जेईई एडवांस्ड का आयोजन करने वाले संस्थान आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) ने यह वेबसाइट लॉन्च किया है। आप इस खबर में आगे दी जा रही लिंक पर क्लिक कर जेईई एडवांस्ड 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आईआईटी दिल्ली अन्य जोनल आईआईटीज की सहायता से 17 मई 2020 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जेईई एडवांस्ड का आयोजन करेगा। इस परीक्षा के संबंध में अब से हर आधिकारिक जानकारी अभ्यर्थियों को इसी नई वेबसाइट पर मिलेगी। 
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है। इसमें छात्रों से अपील की गई है कि वे समय-समय पर जेईई एडवांस्ड 2020 की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। ताकि वे परीक्षा से जुड़ी हर नई और जरूरी जानकारी से अवगत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : प्रदूषण से निपटने के लिए आईआईटी दिल्ली ने बनाया 'चक्र शील्ड', जानिए कैसे करेगा काम

इधर... ममता बनर्जी ने की जेईई में बदलाव की मांग

एक ओर जहां जेईई मेन और एडवांस्ड की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, वहीं अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जेईई के मामले में एक नई मांग रख दी है। बुधवार को ममता बनर्जी ने हिंदी व अंग्रेजी के अलावा सिर्फ गुजराती में जेईई कराने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। ममता बनर्जी का कहना है कि ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main) सिर्फ गुजराती ही क्यों, बंगाली समेत अन्य सभी क्षेत्रीय भाषाओं में होना चाहिए।

जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed