फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jee advance exam 2020, second jab meeting regarding JEE Advanced 2020 exam soon

JEE Advanced Exam 2020: जेईई एडवांस्ड 2020 परीक्षा को लेकर दूसरी बैठक जल्द

Sun, 19 Jul 2020 03:41 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Jul 2020 03:41 AM IST
विज्ञापन
Jee advance exam 2020, second jab meeting regarding JEE Advanced 2020 exam soon
जेईई एडवांस्ड 2020 - फोटो : अमर उजाला

जेईई एडवांस्ड 2020 के प्रश्न पत्र में किसी प्रकार का बदलाव किया जाए या नहीं, इस मुद्दे पर ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) की दूसरी बैठक जल्द होगी। इसमें सभी आईआईटी कोविड-19 के चलते प्रश्न पत्र छोटा, आसान करने से लेकर परीक्षा का समय बढ़ाया जाए या नहीं आदि पर चर्चा करेंगे। कोविड-19 के चलते सिर्फ एक साल के लिए परीक्षा के प्रश्न पत्र प्रारूप में डिजाइन करना ठीक होगा या नहीं, इस पर बात होगी। क्योंकि आईआईटी प्रबंधन गुणवत्ता से समझौता नहीं करना चाहता है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने दो साल पहले भी आईआईटी प्रबंधन से जेईई एडवांस्ड परीक्षा को आसान करने की मांग रखी थी। हालांकि आईआईटी प्रबंधन ने उस समय भी बदलाव से पूरी तरह इनकार कर दिया था। उनका मानना था कि यदि परीक्षा पत्र प्रारूप में बदलाव होता है तो फिर गुणवत्ता में गिरावट आएगी।
विज्ञापन


आईआईटी दाखिले को लेकर जैब की शुक्रवार को बैठक में इस मुद्दे पर फैसला नहीं हो पाया है। क्योंकि पुराने और बड़े आईआईटी प्रश्न पत्र आसान करके परीक्षा में बदलाव करने के पक्ष में नहीं हैं। उनका मानना है कि महज चार महीनों में तैयारी कम नहीं होती। जिन छात्रों को आईआईटी में दाखिला लेना होता है, वे दसवीं के बाद तैयारी में जुट जाते हैं। ऐसे में बदलाव से गुणवत्ता में गिरावट के अलावा गलत परंपरा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों की प्रश्न पत्र आसान रखने की मांग:
उधर, कोविड-19 के कारण कई राज्यों ने सरकार से जेईई मेन, नीट और जेईई एडवांस्ड परीक्षा का पाठ्यक्रम छोटा और प्रश्न पत्र आसान तैयार करने की मांग रखी है। ऐसे में प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं पर फैसला मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed