फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JCECEB Jharkhand Polytechnic Result 2025 released at jceceb.jharkhand.gov.in, check here

JCECEB Polytechnic: झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ओएमआर शीट और फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी

Thu, 03 Jul 2025 08:55 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 03 Jul 2025 08:55 AM IST
सार

JCECEB Jharkhand Polytechnic Result 2025 OUT: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा मई में आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
JCECEB Jharkhand Polytechnic Result 2025 released at jceceb.jharkhand.gov.in, check here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

JCECEB Jharkhand Polytechnic Result 2025: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (PECE) 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह परीक्षा 18 मई 2025 को राज्य भर में आयोजित की गई थी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन

OMR शीट और अंतिम उत्तर कुंजी भी उपलब्ध

बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सभी अभ्यर्थियों की ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं (OMR Sheets) को स्कैन कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी इन्हें 3 जुलाई 2025 से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, परीक्षा के प्रश्नपत्रों के चार सेटों की उत्तर कुंजियां पहले ही 20 मई 2025 को वेबसाइट पर जारी की गई थीं, जिन पर उम्मीदवारों से 23 मई 2025 तक आपत्तियां मांगी गई थीं। प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई और आवश्यक सुधारों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी को संशोधित करके बोर्ड की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें काउंसलिंग शेड्यूल 

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PECE) 2025 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की तारीखें जारी कर दी गई हैं। राउंड 1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया 3 जुलाई 2025 से शुरू होगी और 8 जुलाई 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार 9 से 10 जुलाई 2025 तक अपने भरे गए विकल्पों में संपादन (edit) कर सकेंगे। इसके बाद, 13 जुलाई 2025 को राउंड 1 का सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा।

सीट आवंटन के बाद, उम्मीदवार 14 से 19 जुलाई 2025 तक अपना सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसी अवधि के दौरान उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन कराना होगा और आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। 

आंशिक नामांकन शुल्क जरूरी

अभ्यर्थियों को अनंतिम सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने से पहले ₹1000 का आंशिक नामांकन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। यदि उम्मीदवार आवंटित संस्थान में प्रवेश लेकर अध्ययन करते हैं, तो यह राशि आगे चलकर संस्थान के शिक्षण शुल्क में समायोजित कर दी जाएगी। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया काउंसलिंग पोर्टल पर दी जाएगी।

परिणाम ऐसे करें डाउनलोड

परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाना होगा, वहां "परिणाम" सेक्शन में जाकर संबंधित परीक्षा का चयन करना होगा। इसके बाद, निर्देशों का पालन करते हुए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed