फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jammu Kashmir engineering students to get chance of internship in IIT

अन्य कॉलेजों के छात्रों को मिलेगा आईआईटी से इंटर्नशिप करने का मौका

Thu, 03 Oct 2019 07:57 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 03 Oct 2019 07:57 AM IST
सार

  • अन्य कॉलेजों के छात्रों को भी मिलेगा आईआईटी से इंटर्नशिप करने का मौका
  • आईआईटी गुवाहाटी के निदेशक ने बताई योजना

विज्ञापन
Jammu Kashmir engineering students to get chance of internship in IIT

विस्तार

अब दूसरे कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाएगा। यानी अगर किसी विद्यार्थी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पढ़ाई नहीं की है, तब भी उन्हें इस संस्थान से इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। लेकिन इसके लिए कुछ योग्यताएं होनी जरूरी हैं।

विज्ञापन


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT Guwahati) के निदेशक प्रोफेसर टीजी सीताराम के अनुसार, प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति के तहत विद्यार्थियों को यह मौका दिया जाएगा। इसके लिए आईआईटी गुवाहाटी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति के तहत पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों में से चयन करेगा।
विज्ञापन


ये मौका जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं के लिए होगा। आईआईटी गुवाहाटी के निदेशक ने बताया है कि 2020 सत्र से छात्रों को इस इंटर्नशिप का मौका मिलेगा जिसका फोकस रिसर्च पर रहेगा। जम्मू-कश्मीर के छात्रों को रोजगार से जोड़ने के मकसद से यह इंटर्नशिप करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : एक साल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने वाले कितने युवाओं को मिली नौकरी, सामने आई सच्चाई

2020 में 1 मई से 30 मई तक इंजीनियरिंग के 100 छात्र-छात्राओं को यह इंटर्नशिप मिलेगी। इसमें प्रति बैच 20-25 छात्र होंगे। इंटर्नशिप के लिए आईआईटी प्रोजेक्ट डिजाइन करेगा। इसमें फिजिक्स और केमिस्ट्री की विशेष ट्रेनिंग होगी।

फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत आईआईटी गुवाहाटी में हो रही है। इसके बाद अन्य आईआईटी भी इसमें जोड़े जाएंगे।

ये भी पढ़ें : ये विद्यार्थी सीधे दे सकेंगे जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन देने की जरूरत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed