{"_id":"6038d6ee8ebc3ee9481d8ea7","slug":"jamia-lab-and-library-will-open-from-march-1-research-students-will-be-allowed-to-experiment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया: 1 मार्च से खुलेगी लैब और लाइब्रेरी, शोध छात्र कर सकेंगे प्रयोग","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जामिया: 1 मार्च से खुलेगी लैब और लाइब्रेरी, शोध छात्र कर सकेंगे प्रयोग
Fri, 26 Feb 2021 04:39 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 26 Feb 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
jamia
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की लैब और लाइब्रेरी 1 मार्च से खुलेगी। शोध छात्र प्रयोगशाला और पुस्तकालय का प्रयोग कर सकेंगे। विश्वविद्यालय का कहना है कि इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के शोध छात्र पुस्तकालय और प्रयोगशाला का प्रयोग कर सकेंगे। इसके अलावा, नेचुरल साइंस और उससे जुड़े हुए केंद्रों के छात्र भी लैब और लाइब्रेरी जा सकेंगे। इसके लिए उनको अपने विभाग के डीन से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-DU Admission 2021: सीयूसीईटी व बोर्ड के अंकों का वेटेज हो सकता है डीयू में दाखिले का आधार
विज्ञापन
फिलहाल विश्वविद्यालय ने कुछ ही पाठ्यक्रमों के छात्रों को प्रयोगशाला और पुस्तकालय की सुविधा दी है। जिन विभागों और पाठ्यक्रमों के छात्रों को लैब और लाइब्रेरी में जाने की अनुमति दी गई है, वे पुस्तकालय से किताबें व जर्नल ले सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने लैब और लाइब्रेरी की अनुमति मिलने वाले शोध छात्रों को छात्रावास में रहने की भी मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसके लिए व्यवस्थाएं खुद छात्रों को ही करनी होगी। लैब और लाइब्रेरी में कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-RBSE Board Exam Schedule 2021: दसवीं-बारहवीं परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे देखें
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए पिछले साल मार्च में उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। छात्रावासों को खाली कर दिया गया था और विद्यार्थियों को लैब और लाइब्रेरी में जाने की अनुमति भी नहीं दी गई थी। अब जामिया ने कुछ पाठ्यक्रमों के शोध छात्रों को फिर से लैब और लाइब्रेरी के प्रयोग की अनुमति दी है।
कमेंट
कमेंट X