फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JAM 2024 registration deadline extended till 20 October, apply now at jam.iitm.ac.in

IIT JAM 2024: आईआईटी जैम परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम बढ़ी आगे, अब इस दिन तक करें आवेदन

Sun, 15 Oct 2023 01:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 15 Oct 2023 01:11 PM IST
सार

IIT JAM 2024: आईआईटी जैम परीक्षा के लिए आवदेन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब नीचे बताई तारीख तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
JAM 2024 registration deadline extended till 20 October, apply now at jam.iitm.ac.in
IIT JAM 2024 - फोटो : Pixabay

विस्तार

IIT JAM 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने आईआईटी जैम के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। आईआईटी से मास्टर्स करने के इच्छुक उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट - jam.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

IIT JAM 2024: 20 अक्तूबर तक करें आवेदन

पहले आईआईटी जेएएम परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर थी, जिस अब बढ़ा कर 20 अक्तूबर कर दिया गया है। परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को देशभर के 100 से भी अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT JAM 2024: आवेदन शुल्क

महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 900 रुपये और दो पेपर के लिए 1250 रुपये के आवेद शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य सभी को एक पेपर के लिए 1,800 रुपये और दो पेपर के लिए 2,500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

आईआईटी जैम परीक्षा 2024 सात पेपरों- बायोटेक्नोलॉजी (BT), रसायन विज्ञान (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणित (MA), गणितीय सांख्यिकी (MS) और भौतिकी (PH) के लिए कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

IIT JAM 2024: कौन कर सकता है आवेदन

परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। जो लोग अपने यूजी कार्यक्रमों के अंतिम वर्ष में हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं। भारतीय डिग्री वाले विदेशी नागरिक भी संस्थानों के नियमों के आधार पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

IIT JAM 2024: सीटों का विवरण

JAM 2024 का आयोजन आईआईटी में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में लगभग 3,000 सीटें भरने के लिए किया जा रहा है और आईआईएससी, एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, एसएलआईईटी और डीआईएटी में 2,000 से अधिक सीटें भरी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed