फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jadavpur University Dean of Science Faculty, Subenoy Chakraborty resigned from his post

JU Ragging Case: छात्र की मौत मामले में सुबेनॉय चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा, जांच समिति का कर रहे थे नेतृत्व

Sun, 20 Aug 2023 05:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 05:22 PM IST
सार

JU News: जेयू रैगिंग केस की 10 सदस्यीय जांच समिति का नेतृत्व करने वाले विज्ञान फैकल्टी के डीन सुबेनॉय चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
 

विज्ञापन
Jadavpur University Dean of Science Faculty, Subenoy Chakraborty resigned from his post
जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्र आपस में भिड़ते हुए - फोटो : PTI

विस्तार

Jadavpur University News: जादवपुर यूनिवर्सिटी में 9 अगस्त को हुई छात्र की मौत के मामले में 10 सदस्यीय जांच समिति बनी थी, जिसका नेतृत्व जादवपुर यूनिवर्सिटी में विज्ञान फैकल्टी के डीन, सुबेनॉय चक्रवर्ती कर रहे थे। सुबेनॉय चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

 

जांच समिति की कर रहे थे अगुवाई

कोलकाता की जादवपुर विश्वविद्यालय (JU) एक बार फिर से विवाद के घेरे में आ गई है। यहां कथित तौर कर बीते 9 अगस्त को रैगिंग और उत्पीड़न के कारण एक छात्र की मौत हो गई थी। मामला काफी गरमाया हुआ है, जिसकी जांच के लिए एक 10 सदस्यीय जांच समिति भी बनाई गई थी। इस जांच समिति की अगुवाई जादवपुर विश्वविद्यालय में विज्ञान फैकल्टी के डीन, डॉ. सुबिनॉय चक्रवर्ती कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र की मौत पर जांच समिति ने क्या कहा

रविवार सुबह सुबिनॉय चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वो विश्वविद्यालय के एक फ्रेशर छात्र की रैगिंग से संबंधित मौत की जांच कर रही जेयू की इंटरनल कमेटी का नेतृत्व कर रहे थे। कमेटी ने पहले ही स्वीकार कर लिया है कि छात्र की मौत वरिष्ठ छात्रों के एक समूह द्वारा की की गई अत्यधिक मनोवैज्ञानिक रैगिंग और उत्पीड़न के कारण हुई थी।

विज्ञापन

कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस सिलसिले में जेयू के वर्तमान और पूर्व छात्रों कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। डॉ सुबिनॉय चक्रवर्ती ने इस्तीफा के संबंध में मीडिया में कोई प्रतिक्रिया देने से फिलहाल परहेज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed