{"_id":"5e76d0008ebc3e6fbc28239f","slug":"jac-class-9th-exam-result-2020-postpones-check-more-details-at-official-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"JAC Class 9th Result 2020: झारखंड कक्षा 9वीं के परिणाम अभी नहीं होंगे जारी, लें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JAC Class 9th Result 2020: झारखंड कक्षा 9वीं के परिणाम अभी नहीं होंगे जारी, लें पूरी जानकारी
Sun, 22 Mar 2020 08:24 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JAC Class 9 Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कोरोना वायरस के कारण जेएसी कक्षा 9वीं परीक्षा 2020 का परिणाम स्थगित कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उनको अपने परीक्षा परिणाम के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। JAC के मुताबिक कक्षा 9वीं परीक्षा 2020 परिणाम को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट यानी jac.jharkhand.gov.in पर उपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि यह परीक्षा जनवरी 2020 में आयोजित की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल JAC कक्षा 9वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 4.2 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं।
विज्ञापन
पिछले साल 11 अप्रैल 2019 को कक्षा 9वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया था। इस साल परिणाम 20 मार्च, 2020 को अपेक्षित था, लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के कारण परिणाम को अब स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवार जो परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे JAC की आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं JAC ने कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को भी 31 मार्च, 2020 तक के लिए टाल दिया है। उम्मीदवार परिणाम के जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों
का पालन करके डाउनलोड कर सकते है।
जेएसी 9वीं परिणाम 2020 ऐसे करें चेक :
चरण 1: JAC की आधिकारिक साइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध "जेएसी 9वीं रिजल्ट 2020" वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: परिणाम जारी होने के बाद आपके सामने परिणाम होगा, उसे को ध्यान से चेक करें।
चरण 5: एक प्रिंटआउट आगे कि प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारी वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : कोरोना वायरस: हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च तक सभी शिक्षण संस्थान बंद
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X