फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JAC Chandigarh Counselling 2026 Round 1 Choice Filling Begins, Last Date July 6 for BTech Admissions

JAC Chandigarh: बीटेक काउंसलिंग के पहले राउंड की चॉइस फिलिंग शुरू, इस दिन तक भरें कॉलेज-कोर्स के विकल्प

Sat, 04 Jul 2026 06:31 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 04 Jul 2026 06:31 PM IST
सार

JAC Chandigarh Counselling 2026: जेएसी चंडीगढ़ ने बीटेक काउंसलिंग के पहले राउंड की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 6 जुलाई तक कॉलेज और ब्रांच का चयन कर सकते हैं। मॉक सीट आवंटन 7 जुलाई और पहले राउंड का सीट आवंटन 10 जुलाई को जारी होगा।
 

विज्ञापन
JAC Chandigarh Counselling 2026 Round 1 Choice Filling Begins, Last Date July 6 for BTech Admissions
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

JAC Chandigarh Counselling 2026: जॉइंट एडमिशन कमेटी, चंडीगढ़ ने बीटेक (BTech) काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग (कॉलेज और कोर्स विकल्प भरने) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पसंदीदा कॉलेज और ब्रांच का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पहले राउंड की चॉइस फिलिंग 6 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। इसके बाद 7 जुलाई को मॉक काउंसलिंग का परिणाम जारी किया जाएगा। वहीं, 8 से 9 जुलाई तक अभ्यर्थियों को अपनी पसंद लॉक करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

कब आएगा पहले राउंड का सीट आवंटन?

पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 10 जुलाई 2026 को रात 8 बजे के बाद घोषित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 10 से 13 जुलाई के बीच ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा और यह भी बताना होगा कि वे आगे की काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं या नहीं।

यदि कोई उम्मीदवार पहले राउंड में मिली सीट छोड़ना चाहता है, तो वह 14 जुलाई तक सीट वापस लेने (Withdrawal) का विकल्प चुन सकता है।

इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश

जेएसी चंडीगढ़ के माध्यम से चंडीगढ़ के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक और बीआर्क (BArch) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इनमें प्रमुख संस्थान शामिल हैं-

  • यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET)
  • चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CCET)
  • डॉ. एस.एस. भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
  • यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी


इन सभी संस्थानों में प्रवेश जेईई मेन (JEE Main) 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

विकल्प भरते समय रखें इन बातों का ध्यान

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का क्रम बहुत सोच-समझकर तय करें। एक बार चॉइस लॉक होने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसलिए अंतिम विकल्प लॉक करने से पहले सभी विकल्पों की अच्छी तरह जांच कर लें।

JAC Chandigarh Counselling 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तिथि
पहले राउंड की चॉइस फिलिंग 4 से 6 जुलाई 2026
मॉक काउंसलिंग परिणाम 7 जुलाई 2026
चॉइस लॉकिंग 8 से 9 जुलाई 2026
पहले राउंड का सीट आवंटन 10 जुलाई 2026 (रात 8 बजे के बाद)
शुल्क जमा करना और आगे की काउंसलिंग के लिए सहमति 10 से 13 जुलाई 2026
सीट वापस लेने (Withdrawal) की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026

ऐसे भरें चॉइस

  • सबसे पहले जेएसी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Choice Filling for JAC Chandigarh Counselling 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब JEE Main आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
  • अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का चयन करें।
  • उन्हें प्राथमिकता के क्रम में व्यवस्थित करें।
  • सभी विकल्पों की जांच करने के बाद सेव करें और अंतिम रूप से चॉइस लॉक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed