JAC 10th Result 2024 Out: ज्योत्सना ज्योति ने 99.2% अंको के साथ किया टॉप; जानें बाकी टॉपर्स के नाम और अंक
JAC 10th Toppers List 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया है और इसी के साथ टॉपर्स के नामों की भी घोषणा कर दी है। टॉपर्स के नाम नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JAC 10th Toppers List 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज, 19 अप्रैल, 2024 को जेएसी 10वीं परिणाम 2024 जारी कर दिया है और इसी के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम प्राप्त करने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण संभाल कर रखना चाहिए।
JAC 10th Toppers List 2024: श्रेणी के अनुसार अंक प्रतिशत
इस साल 54.20 प्रतिशत छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि 40.63 प्रतिशत छात्रों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की, और 5.17 प्रतिशत ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है।
झारखंड बोर्ड 10वीं बोर्ड की परीक्षा में हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति कुल 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बनीं हैं, दूसरे स्थान पर हैं सना हैं, जिन्हें 98.6 प्रतिशत अंक मिला है। तीसरे स्थान पर दों छात्राएं रही हैं, करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या दोनों ने तीसरा स्थान हासिल किया, प्रत्येक ने 500 के कुल अंकों में से 98.4% अंक हासिल किए हैं।
JAC 10th Result 2024 Out: मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी jac.jharखंड.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम लिंक खोलें।
- अब, अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
- जेएसी 2024 बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X