JAC Exam Date 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 7 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल
JAC 10th-12th exam 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड परीक्षा तिथियों 2023 की घोषणा कर दी है। आज यानी 14 मार्च 2023 से झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने क्षेत्रीय समाचार पत्रों में आधिकारिक डेट शीट जारी की थी। इस अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए जेएसी परीक्षाएं 14 मार्च, 2023 से शुरू होंगी। 2023 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल के लिए 10वीं की परीक्षा तीन अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी, जबकि जेएसी 12वीं की परीक्षा पांच अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी।
परीक्षा विवरण
झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए 7.68 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें मैट्रिक की परीक्षा के लिए 4.34 लाख परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के लिए 3.34 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। 10वीं की परीक्षा के लिए 1225 और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 724 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं ओएमआर शीट के साथ ही लिखित रूप से भी होंगी।
परीक्षा का समय अलग-अलग होगा
जेएसी 2023 माध्यमिक और इंटर मीडिएट कक्षाओं के छात्रों के लिए परीक्षा का समय अलग-अलग होगा। 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी।
परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइंस
- परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- अपना एडमिट कार्ड, स्कूल आईडी आदि जैसे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने पास रखें।
- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि नहीं लाना चाहिए।
- परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित साधन का प्रयोग न करें।
- परीक्षार्थियों को अपने साथ पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने परीक्षार्थियों से नकल मुक्त परीक्षा देने की अपील की है। इसके साथ ही परीक्षा के सफल संचालन के लिए शिक्षकों व अन्य लोगों से सहयोग की अपील भी की है।
कमेंट
कमेंट X