फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ITI and Prime Minister Skill Development Center to be opened from 21 september

21 से खुलेंगे आईटीआई और प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र, मंत्रालय ने जारी किए दिशानिर्देश

Wed, 09 Sep 2020 03:07 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 09 Sep 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
ITI and Prime Minister Skill Development Center to be opened from 21 september
ITI Gurugram - फोटो : Facebook

देशभर के आईटीआई, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र, जन शिक्षण संस्थान और राष्ट्रीय कौशल विकास केंद्र 21 सितंबर से खुलेंगे। केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय ने मंगलवार को सभी राज्यों के प्रधान सचिवों को इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। इन केंद्रों को गृह व स्वास्थ्य मंत्रालय की एसओपी का पालन करना होगा।

विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक सभी 15 हजार आईटीआई में 21 सितंबर से नवंबर तक कोर्स (प्रैक्टिकल और थ्योरी) पूरा करवाया जाएगा। इसके बाद कोरोना हालात ठीक होने पर नवंबर के पहले और दूसरे सप्ताह तक वार्षिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन



आईटीआई में 26 लाख विद्यार्थी हैं, इसलिए कोरोना से बचाव में सामाजिक दूरी के नियमों के तहत अब शिफ्टों में चलने वाले क्लासरूम और लैब में 30 की बजाय दस विद्यार्थी ही बैठेंगे। सरकार ने राज्यों के माध्यम से सभी 15 हजार आईटीआई को हिदायत दी है कि यदि किसी कैंपस में अभी भी क्वारंटीन केंद्र बने हुए हैं तो वे किसी अन्य स्थान पर बिना देरी या फीस लिए पढ़ाई शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा होने बाद दिसंबर में पहले वर्ष की परीक्षा
आईटीआई के छात्रों का 80 फीसदी थ्योरी पाठ्यक्रम ऑनलाइन पूरा हो गया है। हालांकि प्रैक्टिकल नहीं हुए हैं। इसलिए पहले दूसरे वर्ष के छात्रों की क्लास और परीक्षा होगी। उसके बाद पहले वर्ष के छात्रों की परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी।


दो हफ्ते तक व्यवस्था जांचने के बाद सभी कोर्स शुरू होंगे
आईटीआई बेशक 21 से खुल रहे हैं, लेकिन राज्यों को दो हफ्ते तक पूरी व्यवस्था जांचनी और निगरानी करनी होगी। यदि सब ठीक रहा तो फिर आगे वे सभी कोर्स के छात्रों को बुलाने की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed