ISRO: शिक्षकों के लिए इसरो का पांच दिवसीय मुफ्त ऑनलाइन कोर्स; इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
ISRO SETU 2025: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों को स्पेस टेक्नोलॉजी और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का ज्ञान देने के लिए इसरो ने सेतू कोर्स शुरू किया है। यह पांच दिवसीय ऑनलाइन कोर्स बिल्कुल मुफ्त होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ISRO Online Course For Teachers: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने स्पेस एजुकेशन ट्रेनिंग और नॉलेज अपग्रेडेशन प्रोग्राम (SETU 2025) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि इस साल का विषय स्पेस टेक्नोलॉजी और एप्लिकेशन होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
यह पांच दिवसीय कोर्स कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल शिक्षकों के लिए है। यह कोर्स सभी बोर्डों के शिक्षकों के लिए मुफ्त होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून है और यह ऑनलाइन कोर्स 9 जून से 13 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
कोर्स में क्या सिखाया जाएगा?
इसरो की वेबसाइट के अनुसार, इस कोर्स से शिक्षकों को स्पेस टेक्नोलॉजी और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इसमें स्पेसक्राफ्ट सिस्टम्स, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और नेविगेशन टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट मीटियोरोलॉजी और मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन जैसे विषयों का भी विवरण दिया जाएगा।
इसके अलावा, शिक्षकों को सैटेलाइट इमेजरी से सूचना प्राप्त करने, जीओडाटा को ऑनलाइन डेटा रिपोजिटरी से एक्सेस करने और GIS (जियोलॉजिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम) का उपयोग करके समस्या समाधान करने की भी शिक्षा दी जाएगी।
IIRS के ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म पर मिलेगा कोर्स
इसरो के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑफिस (CBPO) ने इस ऑनलाइन कोर्स के लिए भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान (IIRS) के साथ सहयोग किया है। यह कोर्स आईआईआरएस के ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
कमेंट
कमेंट X